Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीmakeup artist tells how to choose bindi color according to outfit color look beautiful like Priyanka chopra lehnga look
मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कपड़ों के रंग के हिसाब से कैसे चुनें बिंदी, प्रियंका चोपड़ा की तरह ढाएंगी कहर

मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कपड़ों के रंग के हिसाब से कैसे चुनें बिंदी, प्रियंका चोपड़ा की तरह ढाएंगी कहर

संक्षेप:

Makeup Tips: प्रियंका चोपड़ा ने वाराणसी के टीजर लॉन्च पर ऑफ वाइट लहंगे पर फिरोजी बिंदी लगाई और वह बहुत सुंदर लग रही थीं। अगर आप भी अपनी बिंदिया से सबकी निंदिया उड़ाना चाहती हैं तो ये कॉम्बो फॉलो करें।

Nov 20, 2025 05:22 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रियंका चोपड़ा जब वाइट देसी लुक में दिखीं तो लोगों की धड़कनें रुक गईं। रीसेंट वाराणसी फिल्म के इवेंट में वह किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थीं। प्रियंका ने ऑफ वाइट (आइवरी) सा लहंगा पहना था। इसके साथ ग्रीनिश-फिरोजी बिंदी ने उनका पूरा लुक दमदार बना दिया था। मेकअप के सामान में बिंदी भले ही छोटी सी हो लेकिन यह आपके अंदर की फेमिनिन एनर्जी पर लोगों का ध्यान केंद्रित कर देती है। अगर आप भी बिंदी से किलर लुक्स पाना चाहते हैं तो जान लें कि किस कलर के कपड़ों के साथ बिंदी का कौन सा रंग जमता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सही बिंदी का चुनाव जरूरी

जब हम इंडियन ट्रडिशन स्टाइल में तैयार होते हैं तो बिंदी आपका पूरा लुक बदल देती है। चाहे नवरात्रि हो, दीवाली हो या किसी की शादी। हालांकि किस रंग के साथ कौन सी बिंदी सूट करेगी, यह समझ पाना कई लोगों के लिए ट्रिकी होता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो यहां मेकअप आर्टिस्ट करिश्मा के बताए ये कलर कॉम्बिनेशन फॉले कर सकते हैं।

किस कलर के साथ कौन सी बिंदी

  1. आपने वाइट, ब्लैक या ग्रीन कपड़े पहने हैं तो इस पर लाल बिंदी लगा सकती हैं।

2. अगर आपने पीला, लाल या सफेद आउटफिट पहना है तो हरी बिंदी लगाएं।

3.अगर आपने पीला, सफेद या ब्लैक आउटफिट पहना है तो हॉट पिंक बिंदी लगाएं।

4.आपने सफेद, काला या बेबी पिंक कपड़ा पहना है तो इसके साथ फिरोजी बिंदी लगाएं।

5.अगर आपने लेवेंडर, स्काई ब्लू या मिंट ग्रीन कलर पहना है तो लाइट पिंक बिंदी लगाएं।

6.अगर आपने ग्रे, सिल्वर या पेस्टल कलर के कपड़े पहने हैं तो नेवी ब्लू बिंदी लगाएं।

7. अगर आपने क्रीम, बेज और येलो आउटफिट पर ऑरेंड बिंदी लगाएं।

8. क्रीम, गोल्डन और मरून रंग के कपड़ों पर मरून रंग की बिंदी लगाएं।

9. नेवी ब्लू, ग्रे और ब्लैक कलर के कपड़ों के साथ सिल्वर कलर की बिंदी लगाएं।

10. ब्लैक, मरून और ग्रीन आउटफिट पर गोल्डन बिंदी लगाएं।

11. सारे पेस्टल आउटफिट्स पर पर्ल बिंदी लगाएं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।