बाजार वाले परफ्यूम की महक से आते हैं चक्कर, तो घर पर ही बनाएं ये फूलों का इत्र

बाजार वाले परफ्यूम की महक से आते हैं चक्कर, तो घर पर ही बनाएं ये फूलों का इत्र

संक्षेप:

  • सभी को दिन भर महकते रहना पसंद होता है। इसके लिए लोग मार्केट से तरह-तरह के परफ्यूम खरीद कर लाते हैं। उनमें ढेर सारे खतरनाक केमिकल्स होते हैं वहीं कई लोगों को तो उनकी खुशबू से ही चक्कर आने लगता है। आज हम आपको घर पर ही ऐसा इत्र बनाना सिखाएंगे जो ना केवल नेचुरल होगा बल्कि उसकी महक भी बहुत प्यारी होगी।

Jun 12, 2024 11:34 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिन भर महकते रहना भला किसे नहीं पसंद। यह हमारी पर्सनेलिटी को और आकर्षक बनाता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में तो कितना भी नहा लो लेकिन कुछ देर में पसीने की बदबू सारा काम बिगाड़ देती है, इसलिए गर्मियों में बिना परफ्यूम के बाहर निकलना भारी पड़ सकता है। लेकिन कई लोगों को बाजार वाले परफ्यूम की स्मेल पसंद नहीं आती। दरअसल यह काफी तेज होती है जिसके चलते कई लोगों के सिर में दर्द होने लगता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिक्र की कोई बात नहीं। आज हम आपके लिए घर पर ही एक भीनी–भीनी खुशबू वाले इत्र बनाने की सरल सी विधि लेकर आए हैं।

बस मोगरे के फूलों से बनेगा यह सौंधी खुशबू वाला इत्र

घर पर ही इत्र बनाने के लिए आप सोच रहे होंगे कि बहुत से तामझाम करने पड़ेंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि आपको इसके लिए कोई मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। बस अपने घर के पास वाले बगीचे से कुछ मोगरे के फूल बीन लाइए। बगीचा नहीं है तो किसी फूल की दुकान पर जाकर थोड़े से फूल खरीद लीजिए। बस इसके बाद का तरीका तो और भी आसान है।

अब इन सभी मोगरे के फूलों को सुई और धागे की मदद से पिरो लें। कुल मिलाकर आपको मोगरे के फूलों की माला तैयार करनी है। आप चाहें तो बाजार से बनी बनाई माला भी ला सकते हैं। अब एक कांच की बोतल या कोई जार ले लें। ध्यान रहे प्लास्टिक का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना है। इत्र हमेशा कांच की बोतल में ही बनाया जाता है।

अब अपनी मोगरे की माला को कांच की शीशी में लटका दें। ध्यान रखें कि मोगरे के फूल कांच की बोतल की दीवारों से बिलकुल भी न सटें। आप चाहें तो बोतल के ढक्कन से माला को चिपका सकते हैं वरना थोड़ा सा धागा बाहर रहने दें फिर ऊपर से ढक्कन बंद कर दें। दोनों ही तरीकों से मोगरे की माला कांच की बोतल में लटक जाएगी।

अब इस बोतल को दो दिनों के लिए धूप में छोड़ दें। लगभग दो दिनों के बाद आप देखेंगे कि बोतल के किनारों पर इत्र की बूंदे लगी हुई मिलेंगी। अब एक छोटी सी कांच की शीशी में इस इत्र को भरकर रख लें। तो लीजिए तैयार है आपका सौंधी–सौंधी खुशबू वाला इत्र। अब इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;