काले तिल से बनाएं सफेद बालों को कवर करने का नेचुरल हेयर कलर, जान लें बनाने का तरीका

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Natural hair color to cover gray hair: उम्र से पहले ही बाल अगर सफेद दिखने लगते हैं तो उन्हें कवर करने के लिए केमिकल वाले हेयर कलर करना बिल्कुल कॉमन है। लेकिन लांग टाइम में इनके साइड इफेक्ट से बचना है तो इस देसी नेचुरल कलर को बालों में लगाएं।

काले तिल से बनाएं सफेद बालों को कवर करने का नेचुरल हेयर कलर, जान लें बनाने का तरीका

सफेद बालों की समस्या सिर के कुछ खास हिस्से में रहती है या फिर पूरे बालों में भी हो सकती है। प्री मेच्योर ग्रे हेयर कई बार फ्रंट हेयरलाइन के पास दिखते हैं तो कभी क्राउन एरिया पर होते हैं। कम उम्र की महिलाओं के बाल सफेद हो जाते हैं तो इन्हें छिपाने के लिए अक्सर हेयर कलर का इस्तेमाल करती हैं। और बार-बार केमिकल वाले कलर से बालों को नुकसान होता है और उनका नेचुरल कलर भी चला जाता है। ऐसे में कुछ देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। जैसे बालों को काला करने के लिए काले तिल से बना ये नेचुरल हेयर कलर। जो बालों के बीच दिख रहे कुछ सफेद बालों को आसानी से छिपा सकता है। जान लें बनाने का तरीका।

सफेद बालों को कवर करने के लिए बनाएं काले तिल से बनाएं नेचुरल कलर

दो चम्मच काले तिल

कॉटन

मिट्टी का दीया

तिल का तेल

नारियल का तेल

कैसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर

  • काले तिल से नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले कॉटन पैड के अंदर एक चम्मच काले तिल रखकर लपेटें और बाती बना लें। इस तरह से दो बाती को बनाएं।
  • अब इन बातियों को मिट्टी के दिये में रखें और इसमे कोल्ड प्रेस्ड तिल का तेल भर दें।
  • इस बाती को जलाएं और इसकी राख को इकट्ठा करें। राख को इकट्ठा करने के लिए लिए मिट्टी के दिए के बगल में दो गिलास रखें और एक साफ स्टील की थाली को ऊपर से रखक ढंक दें। जिससे दीये की लौ से निकल रहा धुआं थाली में लगे। इसी धुएं से काली राख इकट्ठा होगी।
  • जब सारा दिया जल जाए तो थाली को पलट कर देखें। उसमे ढेर सारी कालिख इकट्ठा होगी। इसे किसी चम्मच की मदद से निकालकर डिब्बे में भर लें।
  • अब जब बालों में कलर लगाना हो और सफेद बालों को छिपाना हो तो थोड़ी सी राख को निकालकर इसमे नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगाएं।
  • सप्ताह में दो से तीन बार सफेद बालों को इस नेचुरल हेयर कलर से करेंगे तो कुछ समय में बाल नेचुरली काले दिखने लगेंगे।
  • काले तिल में फेनोलिक कंपाउंड होता है जो बालों को काला करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।