प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर किया हेयर केयर रूटीन, हेयरफॉल रोक घना और सिल्की बनाने में करेगा मदद
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अक्सर स्किन केयर के लिए अलग-अलग होम रमेडी शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपना वीकली हेयर केयर रूटीन शेयर किया है। जिसे लगाकर बालों को हेल्दी, शाइनी और मजबूत रखा जा सकता है। आप भी जान लें किन चीजों को मिलाकर बना है ये हेयर पैक।

स्किन की तरह ही बालों की देखभाल भी जरूरी होती है। और, इसकी केयर के लिए महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल लगाने की जरूरत नहीं। घर में रखी चीजों को बालों में अप्लाई करके आप ना केवल मजबूत और सॉफ्ट बाल पाएंगे बल्कि बाल घने भी होंगे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर स्किन केयर के लिए होम रेमेडी शेयर करती रहती है। इस बार उन्होंने अपना वीकली हेयर केयर रुटीन फैंस के साथ शेयर किया है। और बताया है कि वो कैसे अपने बालों को इस उम्र में भी मजबूत रखती हैं और झड़ने से बचाती हैं। ये होममेड हेयर पैक आपके बालों को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। जानें किन चीजों को मिलाकर बना है हेयर पैक।
होममेड हेयर पैक से बालों को बनाएं हेल्दी
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सिंपल सा हेयर केयर रूटीन शेयर किया है। जिसमे वो हफ्ते में एक बार इस होममेड खास पैक को बालों पर लगाती हैं और फिर हेयर वॉश करती हैं। इससे बाल ना केवल मजबूत रहते हैं बल्कि शाइनी और हेल्दी दिखते हैं। हेयर पैक बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी।
कोकोनट ऑयल
मेथी दाना
रोजमेरी ऑयल
पके हुए चावल का पानी
भीगे चिया सीड्स
- मेथी दाने और चिया सीड्स को एक-एक चम्मच लेकर पानी में भिगो दें। अगली सुबह तक ये फूल कर सॉफ्ट हो जाएंगे। इसी तरह के चावल को भगोने में पकाएं और एक्स्ट्रा पानी को निकालकर अलग कर लें। चावल के इस पानी को मांड बोला जाता है।
- भीगे हुए चिया सीड्स और भीगे मेथी दाने को नारियल का तेल और चावल के पानी के साथ मिलाकर पीस कर पेस्ट बना लें। इसी में रोजमेरी या रोजमेरी ऑयल भी डाल दें। तैयार थिक पेस्ट को बाउल में पलटें।
- अब इसे बालों की जड़ों से लेकर पूरे सिरे तक लगाएं। जिससे ये जड़ों से नरिश्मेंट दे सके और बालों के सिरे पर लगाने से उसे सिल्की बना सके।
- करीब एक घंटा तक इसे लगाए रहने के बाद पानी से धो दें।
मधु चोपड़ा ने बताया कि वो हर हफ्ते इस पैक को बालों पर लगाती हैं। जिससे ना केवल बाल झड़ने कम होते हैं बल्कि सिल्की भी हो जाते हैं।
मेथी दाना और रोजमेरी से बालों का झड़ना होगा कम
मेथी दाना और रोजमेरी ऑयल बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। इन सारी चीजों को मिलाकर पैक लगाने से बालों को पोषण मिलता है और 60 की उम्र के बाद भी सिर पर बाल घने और मुलायम बने रहने में मदद मिलती है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


