
Lohri 2026 Party Makeup Tips: लोहड़ी पार्टी में ग्लैमरस दिखने के लिए करें सिंपल मेकअप, सीख लें ईजी स्टेप्स
लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और इस खास दिन पर अब लोग पार्टी भी करने लगे हैं। दोस्तों-करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर लोग घर में पार्टी रखते हैं। लोहड़ी पार्टी में आप सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं, तो मेकअप करने के कुछ स्टेप्स सीख लें।
Lohri 2026: लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को पूरे देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। आजकल हर तीज-त्योहार पर पार्टी करने का ट्रेंड सेट हो चुका है, ऐसे में लोहड़ी कैसे अछूता रह जाता। अब लोग लोहड़ी की भी पार्टी करने लगे हैं, जिसमें नाइट पार्टी लोग अपने घर में करना पसंद करते हैं। इसमें करीबी दोस्तों या रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। अगर आप भी लोहड़ी नाइट पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो मेकअप करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स जरूर नोट कर लें। इन ईजी स्टेप्स से आप सिंपल मेकअप लुक क्रिएट कर लेंगी और पार्टी में सबसे सुंदर भी दिखेंगी।
सिंपल मेकअप करने के टिप्स-
पहला स्टेप- आप अपना फेस अच्छे से क्लीन कर लें। अगर स्किन ज्यादा ऑयली है, तो आधे घंटे पहले बर्फ के टुकड़े से सिकाई कर लें। इसके बाद आपके फेस पर प्राइमर अप्लाई करना है। प्राइमर मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखने में हेल्प करता है।
दूसरा स्टेप- आपके चेहरे पर दाग-धब्बे है, तो छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं। वरना सीधा फाउंडेशन से शुरुआत करें। फाउंडेशन हथेली पर लेकर उंगली से फेट पर डॉट बनाएं और फिर ब्यूटी ब्लेंडर से सब मर्ज करें। फाउंडेशन को मर्ज अच्छे से करें, वरना कही भी ज्यादा या कम दिख सकता है। फाउंडेशन के बाद मैट फिनिश पाउडर भी लगा सकती हैं।
तीसरा स्टेप- नाइट पार्टी हो तो गोल्डन आई मेकअप करें। गोल्डन आई मेकअप इन दिनों ट्रेंड में भी है और ये हर तरह आउटफिट पर अच्छा लगता है। पहले आपको ब्राउन या लाइट पिंक कलर का आईशैडो लगाना है, ऊपर से गोल्डन कलर का शिमर आईशैडो से शेड देते हुए लगाना है। इसके बाद नुकीली चोंच वाला आईलाइनर लगाएं, इससे आंखें सुंदर दिखेंगी।
चौथा स्टेप- आंखों का ऊपरी मेकअप करने के बाद मसकारा से पलकों को हैवी करें। आप चाहे तो आईलैशेस भी लगा सकती हैं। नीचे आईलिड की ओर से काजल अप्लाई करें। काजल हल्का का थिक रखें, जिससे दूर से ही कजरारे नैन दिखने लगे। फिर आपको आइब्रो पेंसिल या पाउडर से भौंहो को डार्क करना है। इस तरह से आपका आई मेकअप पूरा हो जाएगा।
पांचवां स्टेप- अब ब्लश की मदद लेते हुए गालों को गुलाबी लुक दें। ब्लश से जॉ लाइन का शेप सेट करते हुए गालों पर लगाएं। ब्लश ज्यादा लग जाए, तो ब्यूटी ब्लेंडर से मर्ज करते हुए सेट कर लें या फिर पाउडर की हेल्प से हल्का करें।
छठा स्टेप- हाईलाइटर से जॉलाइन, आंखों के किनारे, फोरहेड, नोज, चिन को चमकाएं। इससे आपके फेस के शार्प फिचर्स भी दिखेंगे और मेकअप शाइन करेगा।
सातवां स्टेप- अब लिपस्टिक का शेड चुनने की बारी आती है। नाइट पार्टी और पटियाला या किसी एथनिक आउटफिट के साथ डार्क शेड वाली लिपस्टिक जचेगी, जैसे रेड, पिंक, मजेंटा पिंक, वाइन कलर्स आप लगा सकती हैं। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर हल्का सा फाउंडेशन या पाउडर लगाएं, फिर लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे लिपस्टिक जल्दी छूटेगी नहीं।

आठवां स्टेप- मेकअप के सभी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद इसे लंबा टिकाकर रखने के लिए आपको सेटिंग स्प्रे चाहिए होगा। सेटिंग स्प्रे से मेकअप लंबा टिका रहेगा। अब आप अपना हेयरस्टाइल बनाएं, इसमें जूड़ा, हाफ टाई हेयर या ओपन हेयर रखें। जूलरी पहनकर लुक कंप्लीट कर लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




