पैरों का कालापन हटाने के लिए नींबू-सोडा का ये हैक ट्राई करें!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Remedies for Feet Tan Removal: अगर धूप की वजह से पैरों पर जिद्दी टैन जम गया है, तो नींबू और सोडा से जुड़ा यह आसान हैक ट्राई कर सकते हैं। यह हैक पैरों की सफाई करने, उन्हें मुलायम बनाने और टैन हल्का करने में मदद कर सकता है।

Feet Tanning

धूप में बाहर निकलते समय ज्यादातर लोग चेहरे और हाथों पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की देखभाल अक्सर इग्नोर हो जाती है। यही वजह है कि कुछ समय बाद पैरों पर चप्पलों की लकीरें साफ दिखाई देने लगती हैं और त्वचा का रंग पहले से ज्यादा काला नजर आने लगता है। धूल, पसीना और धूप मिलकर पैरों की चमक धीरे-धीरे कम कर देते हैं।

ऐसे में हर बार महंगे ट्रीटमेंट्स कराने की जरूरत नहीं होती। अगर घर में मौजूद कुछ आसान चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो पैरों की सफाई और देखभाल काफी आसान हो जाती है। नींबू और सोडा से जुड़ा यह हैक पैरों की ऊपरी गंदगी हटाने, उन्हें मुलायम बनाने और टैन को हल्का करने में मदद कर सकता है।

पहला चरण:

  • सबसे पहले एक गिलास पानी लें और इसमें एक नींबू का रस डालें। इसके बाद आधा छोटा चम्मच खाने वाला सोडा मिलाएं। थोड़ा-सा शैंपू भी डाल दें। अब इस मिश्रण को लगभग पांच मिनट तक उबालें।

  • ठंडा होने के बाद इसे एक बाल्टी गुनगुने पानी में मिला दें। अब अपने पैरों को इस पानी में लगभग पांच मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद नींबू के छिलके या स्क्रबर की मदद से पैरों को हल्के हाथों से साफ करें। इससे त्वचा पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिल सकती है।

दूसरा चरण:

  • अब एक छोटे बर्तन में थोड़ा नारियल का तेल लें। उसमें थोड़ा मॉइस्चराइजर मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-सा खाने वाला सोडा डालें। आखिर में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इस लेप को पैरों पर लगाएं। करीब पांच मिनट तक लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें।

इससे क्या फायदे होते हैं?

  1. डेड स्किन सेल्स नींबू और स्क्रबर की मदद से त्वचा की ऊपरी परत पर जमी गंदगी साफ होती है।
  2. मुलायम त्वचा नारियल का तेल और मॉइस्चराइजर त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं।
  3. टैनिंग कम नींबू का उपयोग कई लोग त्वचा की सफाई के लिए करते हैं, जिससे डार्कनेस कम होती है।

इन बातों का ध्यान

  • अगर त्वचा पर कट, घाव या जलन है, तो इस तरीके का इस्तेमाल ना करें।
  • नींबू लगाने के बाद तुरंत तेज धूप में जाने से बचें।
  • बहुत ज्यादा देर तक लेप लगाकर ना रखें।
  • अगर जलन या एलर्जी महसूस हो, तो तुरंत साफ पानी से धो लें।
  • किसी भी नई चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

डिस्क्लेमर: यह घरेलू उपाय सामान्य जानकारी के लिए है। यदि आपकी स्किन सेंसेटिव है या किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।