फेस पर चाहिए दूध सा निखार? सिर्फ 2 चीजों से बनाएं कोरियन राइस फेसवॉश, सब पूछेंगे सीक्रेट!
DIY Facewash Hack: अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए लेकिन बजट में, तो सिर्फ 2 चीजों से बनने वाला ये कोरियन राइस फेसवॉश आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। बनाने में भी आसान है और रिजल्ट देखकर तो आप हैरान ही रह जाएंगी।

ब्यूटीफुल ग्लोइंग स्किन की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स जितने महंगे आने लगे हैं, उनका बजट में फिट होना मुश्किल है। फिर सस्ते प्रोडक्ट खरीदने से भी कोई फायदा नहीं, क्योंकि वो किसी काम के नहीं होते और स्किन को भी डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आजकल नेचुरल DIY चीजों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल ये नुस्खे सिर्फ किफायती ही नहीं हैं, बल्कि काफी अच्छे रिजल्ट भी देते हैं। आज इंस्टाग्राम पर वायरल एक ऐसी ही DIY रेमेडी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये फेसवॉश आप महज 2 चीजों से बना सकती हैं। ये आपकी स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है, साथ ही एक नेचुरल ग्लो भी ले कर आता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।
सिर्फ 2 चीजों से तैयार करें ये कोरियन राइस फेसवॉश
फेसवॉश का इस्तेमाल दिन में दो से तीन बार आराम से हो जाता है। आजकल तो अच्छे फेसवॉश काफी महंगे आते हैं, वहीं सस्ते वालों में स्किन डैमेजिंग केमिकल्स मौजूद होते हैं। गुड न्यूज ये है कि सिर्फ 2 चीजों से आप घर पर ही नेचुरल फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। आपको बस सोप बेस और चावल की जरूरत होगी। अगर सोप बेस नहीं है तो आप कोई भी माइल्ड साबुन यूज कर सकती हैं, जो चेहरे पर लगाया जा सकता हो।
स्टेप बाय स्टेप सीखें कैसे बनाना है
घर पर ही फेसवॉश बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो कप पानी लें। अब इसमें आपको दो चम्मच चावल डालने हैं। इन्हें एक बार धो लें लेकिन ज्यादा ना धोएं वरना इनका स्टार्च निकल सकता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इन्हें हल्की आंच पर पकने दें। जब ये पक जाएं तो इन्हें छानकर बाहर निकाल लें।
अब आपको सोप बेस या किसी भी माइल्ड साबुन को कद्दूकस कर लेना है। इसे इस चावल वाले पानी में एड करें और धीमी आंच पर तबतक पकाएं, जबतक साबुन के टुकड़े पानी में अच्छी तरह मिक्स ना हो जाएं।ठंडा होने के बाद आप देखेंगी कि इसकी कंसिस्टेंसी गाढ़ी होने लगी है। बस इसे किसी बॉटल में भर के रख लें, आपका फेसवॉश बनकर तैयार है।
इस कोरियन राइस फेसवॉश के फायदे
अगर आप इस नेचुरल फेसवॉश को रोजाना 1-2 बार इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको काफी फायदा महसूस होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद राइस वाटर स्किन को ब्राइट और स्मूद बनाने में काफी इफेक्टिव है। वहीं अगर इसमें आप कोई मॉइश्चराइजिंग सोप एड कर दें, तो फायदे और भी बढ़ जाते हैं। अच्छी बात है कि ये किफायती भी है और आपका ज्यादा टाइम भी नहीं लेगा।
नोट: ये नेचुरल फेस वॉश हर स्किन टाइप के लिए है। हालांकि फिर भी इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट करना सही रहता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि इसमें आपको नहाने वाला साबुन नहीं मिलाना है। वहीं साबुन एड करें जो फेस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता हो।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


