कटरीना कैफ की तरह चाहती हैं लंबे-घने बाल? तो एक्ट्रेस की सास की तरह ये तेल बनाकर हफ्ते में 2 बार करें चम्पी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस कटरीना कैफ की खूबसूरती का राज अक्सर लोग पूछते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके बाल लंबे-घने दिख रहे थे। उनकी तस्वीरों पर ही लड़कियों ने हेयर केयर सीक्रेट पूछना शुरू कर दिया। तो चलिए बताते हैं कटरीना कौन सा तेल लगाती हैं।

कटरीना कैफ की तरह चाहती हैं लंबे-घने बाल? तो एक्ट्रेस की सास की तरह ये तेल बनाकर हफ्ते में 2 बार करें चम्पी

Katrina Kaif Hair Care Tips: एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग, डांसिंग स्किल्स और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ज्यादातर मांओं की शिकायत रहती हैं कि डिलीवरी के बाद बाल झड़ रहे हैं या फिर आगे से खोपड़ी गंजी दिख रही है। लेकिन कटरीना कैफ के बाल लंबे, घने और शाइनी दिख रहे थे। उनकी तस्वीरों पर कई लड़कियों ने उनके हेयर केयर सीक्रेट्स पूछ लिए। कटरीना ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद से उनके बालों की देखभाल का जिम्मा उनकी सास ने उठाया हुआ है। एक्ट्रेस की सास घर पर एक खास तरह का तेल बनाती हैं, जिसे लगाने से कटरीना के बाल लंबे, घने, शाइनी हुए और डिलीवरी के बाद भी उनके बालों पर कोई असर नहीं हुआ। तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर कौन सा तेल कटरीना लगाती हैं।

कैट की सास कौन सा तेल बनाती हैं?

कटरीना कैफ की सासू मां आंवला पाउडर, प्याज का रस, एवोकाडो का तेल, नारियल का तेल मिलाकर बालों के लिए देशी तेल तैयार करती हैं। पहले तो आपको इन चीजों से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में बता देते हैं।

  • आंवला पाउडर- आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, हेयर फॉल कम करने और बालों में नेचुरल शाइन लाने में मदद करता है। रोजाना इस्तेमाल से बाल घने और हेल्दी दिखने लगते हैं।
  • प्याज का रस- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में हेल्प करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ तेज हो सकती है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाकर टूटने की समस्या कम करने में भी सहायक माना जाता है।
  • एवोकाडो का तेल- ये तेल हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करके उन्हें मुलायम, स्मूद और फ्रिज-फ्री बनाने में काफी मदद करता है। यह बालों की ड्राईनेस को खत्म करने में भी हेल्प करता है।
  • नारियल तेल- बालों को गहराई से पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह बालों की ड्राईनेस कम करके उन्हें मजबूत बनाता है और टूटने, दोमुंहे बालों व रूखेपन की समस्या को कम करने में मदद करता है।

कैसे बनाएं ये तेल

सबसे पहले आप प्याज का रस निकाल लें और आंवला का पाउडर बना लें। बाजार से भी आप आंवला का पाउडर ले सकते हैं। अब इन दोनों चीजों को नारियल के तेल में मिक्स करें। एक पैन में एवोकाडो का तेल हल्का गर्म करें और इसमें नारियल तेल वाला पेस्ट मिक्स करके गाढ़ा तेल तैयार करें।

लगाने का तरीका क्या है

इस तेल को बनाकर आप शीशी में स्टोर कर लें और लगाने से पहले हल्का गुनगुना जरूर करें। इस तेल को शैंपू करने से करीब दो घंटे पहले लगा लें और फिर बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इस तेल से चम्पी करें और फिर लगा रहने दें। आपके बाल सिल्की-शाइनी हो जाएंगे और लंबे-घने भी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।