
करीना कपूर ब्यूटी सीक्रेट: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए एक्ट्रेस लगाती हैं गीला नैपकिन, जानें इसके फायदे
Kareena Kapoor Skin Care Tips: एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 45 की हो चुकीं करीना की ग्लोइंग स्किन की भी लोग तारीफ करते हैं। चलिए आज करीना का खास ब्यूटी सीक्रेट आपको बताते हैं।
करीना कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह आज भी सिनेमा में एक्टिव हैं और लगातार काम कर रही हैं। 45 की हो चुकीं करीना दो बच्चों की मां भी बन चुकी हैं लेकिन उनकी त्वचा पर झुर्रियों या दाग-धब्बे का निशान नहीं है। करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सालों से घरेलू नुस्खों और देसी उपाय पर भरोसी करती आई हैं। यही कारण है कि उनका चेहरा खिला-खिला रहता है। करीना मौका मिलते ही चेहरे पर गीला नैपकिन भी रख लेती हैं। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ऐसा क्यों करती हैं और इससे क्या फायदा होता है।
करीना का DIY हैक
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया था, जिसमें वह गीला नैपकिन अपने फेस पर रखे हुए हैं। इस बारे में उन्होंने बताया भी था। ये बेबो का आसान DIY हैक है, जो वह मेकअप करने से पहले अपनाती हैं। मेकअप से पहले त्वचा को हाइड्रेट रखने और नमी बनाने के लिए करीना गीला नैपकिन फेस पर लगा लेती हैं। चलिए इसके फायदे बताते हैं
फायदे क्या हैं
- गीला नैपकिन फेस पर रखने से स्किन हाइड्रेट हो जाती है और खिली-खिली दिखती है।
- मेकअप से पहले ऐसा करने से स्किन पोर्स सख्त हो जाते हैं। ऐसे में मेकअप पैची नहीं होता।
- गीला नैपकिन लगाने से चेहरे का कालापन दूर होगा और सनबर्न भी हटेगा।
- चेहरे पर आने वाले मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। गीला नैपकिन काफी फायदेमंद है।
- मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाना है, तो भी ये तरीका हेल्प करेगा। प्राइमर से पहले इसे लगाएं।
लगाने का तरीका- कई लोग चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं या फिर बर्फ के पानी में मुंह डालकर रखते हैं। लेकिन आप करीना वाला आसान तरीका चुनें। डबल लेयर वाली टिश्यू पेपर नैपकिन लें और उसे पानी से गीला कर लें। अब इस गीले नैपकिन को फेस पर 15 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें। हटाने के बाद फेस को साफ तौलिए से पोछ लें और फिर मॉइश्चराइजर या मेकअप लगाएं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




