
जया बच्चन जवानी के दिनों में लगाती थीं ये मैजिकल ऑयल, एड़ी तक लंबे थे बाल
जया बच्चन ने तमाम फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई। जया की एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती के किस्से भी काफी मशहूर थे। उनके बाल एड़ी तक लंबे हुआ करते थे, जिसका राज अब उन्होंने बताया है।
दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हुआ करते थे। एक्टिंग के साथ जया की खूबसूरती के भी चर्चे खूब होते थे। जया के बाल भी खूब लंबे और मजबूत थे। जया बच्चन ने नातिन नव्या नंदा के पॉडकास्ट शो में बताया कि उनके बाल एड़ी तक लंबे हुआ करते थे। वह बंगाल से आती हैं, जहां पर बालों में लगाने के लिए घर पर ही तेल तैयार करते हैं। जया बच्चन ने बताया कि वह बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए एक असरदार तेल बनाकर लगाती थी, जिसे बनाना काफी आसान है।
कैसे बनाएं तेल
जया बच्चन ने बताया कि बंगाली लोग बालों में सरसों का तेल नहीं लगाते हैं बल्कि नारियल तेल लगाया जाता है। 250 ग्राम नारियल तेल में करी पत्ता, 2 चम्मच मेथी, 1 पिसा हुआ प्याज डालकर कढ़ाही में पका लें। जब सब चीजें अच्छे से पक जाए, तब इसे ठंडा करके शीशी में भर लें। शैंपू करने से दो घंटे पहले इसे लगा लो। आप इस तेल को हफ्ते में दो बार बालों में लगा सकती हैं।
फायदे क्या है
नारियल तेल- बालों को नरिश करने और नमी पहुंचाने में नारियल तेल मदद करता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने, रूसी कम करने में भी मदद करता है।
प्याज का रस- प्याज में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के लिए जरूरी होता है। इससे बालों का झड़ना, टूटना कम हो जाता है और बाल लंबे होते हैं।
मेथी के दाने- बालों को मजबूत, चमकदार, लंबा बनाने में मेथी मदद करती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व निकोटीन एसिड होता है।
करी पत्ता- करी पत्ते में विटामिन ए, बी, सी, ई होते हैं, जो बालों को मजबूत करते हैं। इससे बाल का असमय सफेद होना, झड़ना, टूटना, पतला होना कम हो जाता है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




