कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी! शैंपू से पहले कर लें ये 1 काम, सॉफ्ट-शाइनी हो जाएंगे हेयर!
Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी ड्राई और फ्रिजी रहते हैं, तो हेयर एक्स्पर्ट जावेद हबीब का बताया ये देसी नुस्खा ट्राई करें। शैंपू करने से पहले ये आपको बस एक काम करना है और हफ्तेभर में ही आपके बाल बदले-बदले नजर आएंगे।

सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बाल सभी को पसंद हैं। इनके लिए लोग महंगे-महंगे सिरम, हेयर मास्क, जेल और कंडीशनर भी यूज करते हैं लेकिन बावजूद इनके बाल रूखे-सूखे और बेजान ही दिखाई पड़ते हैं। खासकर गर्मियों में तो बालों की हालत और भी खराब हो जाती है। धूल-मिट्टी, पसीना मिलकर बालों को और भी फ्रिजी बना देते हैं। ऐसे में फेमस हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने एक सिंपल सा देसी नुस्खा शेयर किया है, जो हफ्ते भर में ही आपके बालों की हालत सुधार देगा। बालों को शैंपू करने से पहले आपको ये छोटा सा काम करना है, जिससे आपके बाल नेचुरली सॉफ्ट और काफी मैनेजेबल हो जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे।
हेयर एक्सपर्ट ने दी प्री-कंडीशनिंग की सलाह
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब सलाह देते हैं कि आपको बाल धोने से पहले प्री-कंडीशनिंग जरूर करनी चाहिए। प्री-कंडीशनिंग का मतलब होता है शैंपू करने से पहले बालों को हल्का मॉइश्चर देना, ताकि शैंपू के बाद बाल एकदम से ड्राई और रफ ना हों और उनमें नमी बने रहे। इसके लिए आपको सिर्फ शैंपू करने से 10 मिनट पहले अपने बालों को हल्का गीला करना है, फिर सरसों का तेल अच्छी तरह अप्लाई कर लेना है। इसके बाद जैसे नॉर्मली शैंपू से हेयर वॉश करते हैं, वैसे कर लें।
कैसे काम करती है ये ट्रिक?
अक्सर जब आप सूखे बालों पर शैंपू अप्लाई करते हैं, तो आप खुद नोटिस करेंगे कि बाल काफी ज्यादा ड्राई और उलझे हुए हो जाते हैं। खासकर अगर आपके बाल पहले से ही फ्रिजी हैं, तो रूखापन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। प्री-कंडीशनिंग करने से बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जिससे शैंपू के बाद भी बाल सॉफ्ट और मैनेजेबल बने रहते हैं।
कितने दिन फॉलो करनी है ये ट्रिक
प्री-कंडीशनिंग को आप अपने नॉर्मल हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। जब भी हेयर वॉश करने जाएं, बस 10 मिनट पहले बालों को हल्का गीला कर के सरसों का तेल अप्लाई कर लें। हालांकि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर आपके बाल काफी रूखे, ड्राई और फ्रिजी हैं, तो एक हफ्ते लगातार आप ये तरीका फॉलो कर सकते हैं। 1 हफ्ते में ही आपको बालों में काफी फर्क महसूस होगा। वो पहले से ज्यादा सॉफ्ट, शाइनी और मैनेजेबल नजर आएंगे।
बाल धोते समय इन बातों का भी ध्यान रखें
बाल धोते समय छोटी-छोटी बातों का और ध्यान रखें। जैसे- कभी भी ज्यादा ठंडे और गर्म पानी से बाल नहीं धोने चाहिए। हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। बार-बार हीट स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट्स बालों को कमजोर बना सकते हैं, इसलिए बालों की बेसिक केयर पर ध्यान देना सबसे जरूरी माना जाता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


