Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीIs Petroleum Jelly Safe for Your Skin Dermatologist Clears the Myths
स्किन के लिए पेट्रोलियम जेली वरदान या जोखिम? जानें एक्सपर्ट की राय

स्किन के लिए पेट्रोलियम जेली वरदान या जोखिम? जानें एक्सपर्ट की राय

संक्षेप:

सर्दियों में रूखी त्वचा और फटे होंठों से राहत पाने के लिए पेट्रोलियम जेली आमतौर पर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या यह वाकई सुरक्षित है? डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ इस पर सच बताती हैं।

Jan 06, 2026 12:37 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में रूखी त्वचा, फटे होंठ और एड़ियों की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग पेट्रोलियम जेली का सहारा लेते हैं, लेकिन मन में सवाल रहता है- क्या यह सच में सुरक्षित है या त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है? इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ ने अपनी एक्सपर्ट राय साझा की है। उनके अनुसार, पेट्रोलियम जेली एक बेहतरीन occlusive agent है, यानी यह त्वचा की ऊपरी सतह पर एक परत बनाकर नमी को बाहर जाने से रोकती है। इसका मुख्य काम स्किन से होने वाले वाटर लॉस को कम करना है जिससे त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेटेड बनी रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अक्सर यह मिथक फैलाया जाता है कि पेट्रोलियम जेली कच्चे तेल से बनी होती है और इसमें टॉक्सिन्स होते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट साफ करती हैं कि पेट्रोलियम जेली कच्चे तेल का refined byproduct है और यह पूरी तरह से सुरक्षित होती है। स्किन पर इस्तेमाल के लिए इसे कई स्तरों पर शुद्ध किया जाता है, इसलिए इसमें किसी तरह के हानिकारक तत्व नहीं होते।

पेट्रोलियम जेली के फायदे

  • फटे होंठों के लिए फायदेमंद: यह होंठों पर नमी लॉक करती है।
  • रूखे हाथों और एड़ियों पर असरदार।
  • स्किन बैरियर को मजबूत करती है।
  • सर्दियों में ड्राई स्किन से राहत देती है।
  • बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित।

इस्तेमाल का सही तरीका

  1. डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, अगर होंठ बहुत ज्यादा फटे हुए हैं तो सिर्फ पेट्रोलियम जेली लगाना काफी नहीं होता। पहले किसी अच्छे emollient या लिप बाम का इस्तेमाल करें और उसके ऊपर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे अंदर की नमी सील हो जाती है और होंठ जल्दी ठीक होते हैं।
  2. इसी तरह, रात को सोने से पहले हाथों और पैरों पर पेट्रोलियम जेली लगाकर सूती मोजे या ग्लव्स पहनना ज्यादा असरदार होता है।

ये भी पढ़ें:मसूर दाल क्लीनअप से निखर उठेगा चेहरा! डॉ शोभना ने बताया ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

हालांकि पेट्रोलियम जेली सुरक्षित है, लेकिन अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो चेहरे पर इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि यह पोर्स को बंद कर सकती है।

एक्सपर्ट की सलाह: डॉ. आंचल पंथ कहती हैं कि पेट्रोलियम जेली को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। सही तरीके और सही जगह पर इस्तेमाल करने से यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी एक्सपर्ट के अनुभव और सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी त्वचा संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।