Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीIs Applying Orange on Your Face Safe? Dermatologist Busts the Viral Skincare Myth
चेहरे पर संतरा लगाने से गोरे होते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया वायरल होम रेमेडी का सच!

चेहरे पर संतरा लगाने से गोरे होते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया वायरल होम रेमेडी का सच!

संक्षेप:

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए माना जाता है कि इसे फेस पर लगाने से ग्लो बढ़ता है और स्किन ब्राइटन होती है। लेकिन अब सवाल है कि क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट का क्या कहना है-

Dec 16, 2025 11:42 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर कई होम रेमेडीज वायरल होती रहती हैं, जो स्किन को ग्लोइंग, बेदाग और रिंकल फ्री बनाने का दावा करती हैं। इन घरेलू नुस्खों में ऑरेंज यानी संतरे का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। दरअसल संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए माना जाता है कि इसे फेस पर लगाने से ग्लो बढ़ता है और स्किन ब्राइटन होती है। लेकिन अब सवाल है कि क्या वाकई ऐसा है? क्या सच में संतरा स्किन को गोरा करता है? ये फेस पर लगाना सेफ भी है या नहीं? इसका जवाब डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सुगन्या नायडू ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या चेहरे पर संतरा लगाना सेफ है?

डॉ सुगन्या नायडू कहती हैं कि कई होम रेमेडीज में ऑरेंज का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये बिल्कुल भी सेफ नहीं है। संतरे को स्किन पर डायरेक्टली कभी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये काफी एसिडिक होता है। इसे PH मिसमैच होता है और स्किन पर इरीटेशन हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की त्वचा इससे जल भी सकती है। ये स्किन को और ज्यादा सन सेंसेटिव भी बना देता है, जिससे धूप से डैमेज ज्यादा होता है।

स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है संतरा

डॉक्टर कहती हैं कि ऑरेंज आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, बशर्ते आप इसे चेहरे पर लगाने की जगह कंज्यूम करें। ये कॉलेजन को बूस्ट करता है, जिससे फाइन लाइंस कम होती हैं। साथ ही ये पिगमेंटेशन को भी टारगेट करता है और स्किन की डलनेस को भी दूर करने में मदद करता है।

रोज कितने संतरे खाने चाहिए?

डॉ सुगन्या के मुताबिक आपको दिन भर में 1 से 2 संतरे रोजाना खाने का नियम बना लेना चाहिए। इससे ज्यादा ऑरेंज अगर आप कंज्यूम करते हैं, तो आपकी स्किन इतना कॉलेजन एब्जॉर्ब ही नहीं कर पाती है।

हेयरफॉल के लिए भी फायदेमंद है ऑरेंज

बोनस टिप शेयर करते हुए डॉक्टर बताती हैं कि ऑरेंज आपके हेयरफॉल को कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है। दरअसल इसमें विटामिन सी होता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। इससे आपके हेयरफॉल में काफी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें:41 की उम्र में भी नहीं हैं झुर्रियां! योग एक्सपर्ट ने बताया अपना सीक्रेट
ये भी पढ़ें:निखर जाएगी चेहरे की रंगत! नींबू, ग्लिसरीन और गुलाबजल वाला नुस्खा ट्राई करें
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।