Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीIf your perfume disappears too fast then know here right technique To apply by image coach Tina Walia
परफ्यूम लगाने के कुछ देर बाद ही क्यों गायब हो जाती है महक? इमेज कोच से जानिए अप्लाई करने की सही टेक्निक

परफ्यूम लगाने के कुछ देर बाद ही क्यों गायब हो जाती है महक? इमेज कोच से जानिए अप्लाई करने की सही टेक्निक

संक्षेप:

परफ्यूम में नहा लेने के बाद भी कई बार इसकी महक कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है। परफ्यूम की स्मेल को लॉन्ग लास्टिंग बनाने और इसे सही तरीके से लगाने के बारे में इमेज कोच टीना वालिया ने अपनी इंस्टा पोस्ट में बताया है।

Jan 14, 2026 10:42 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कही भी जाने के लिए तैयार होने के बाद लड़के हो या लड़कियां परफ्यूम अपने शरीर पर जरूर उड़ेल लेते हैं। आजकल लोग परफ्यूम लगाते नहीं बल्कि उसमें नहा लेते हैं, ताकि उसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहे और तन-बदन महकता रहे। लेकिन कई लोगों के साथ होता है कि परफ्यूम लगाने के बाद भी कुछ ही घंटों में खुशबू गायब हो जाती है और पसीने की बदबू आने लगती है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है, अगर हां परफ्यूम लगाने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। परफ्यूम या बॉडी स्प्रे में नहाने के बजाय उसे शरीर के सही प्वॉइंट्स पर लगाएं, तब ही आपको लॉन्ग लास्टिंग खुशबू मिलेगी। फैशन इमेज कोच टीना वालिया ने परफ्यूम लगाने का सही तरीका और प्वॉइंट्स बताए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहती हैं टीना वालिया

इमेज कोच टीना वालिया का कहना है कि अक्सर लोग शरीर पर परफ्यूम छिड़क लेते हैं या फिर कपड़ों पर लगा लेते हैं लेकिन सही प्वॉइंट्स न होने के कारण महक आसानी से उड़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप शरीर के खास हिस्सों पर ही परफ्यूम अप्लाई करें। जैसे आप कान के पीछे, कॉलरबोन, कलाई, कोहनी, पैर के घुटनों के पास परफ्यूम लगाएं। कलाई पर परफ्यूम लगाकर रगड़ना नहीं है, इससे भी महक गायब हो जाती है। इसे ऐसे ही लगाकर छोड़ देना है। अगर शरीर पर परफ्यूम छिड़कते हैं, तो अंडरआर्म्स के आस-पास लगाएं। बगल में सीधा परफ्यूम लगाने से वहां की सेंसिटिव स्किन काली पड़ जाती है।

कैसे बनाएं लॉन्ग लास्टिंग

अगर सही प्वॉइंट्स पर लगाने के बाद भी परफ्यूम लंबा नहीं टिकता है तो इन प्वॉइंट्स पर हल्का सा वैसलीन या कोई क्रीम-लोशन लगाएं। फिर इसके ऊपर से परफ्यूम छिड़कें। ऐसा करने से नमी में परफ्यूम के पार्टिकल्स चिपके रहेंगे और आपको लॉन्ग लास्टिंग खुशबू मिलेगी। परफ्यूम को सही मात्रा में अप्लाई करें और खड़े होकर करें। टीना का कहना है कि चलते-चलते परफ्यूम लगा रहे हैं, तो ये सही से नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें:अनार के जूस से मिलेगा फेशियल वाला ग्लो, दिल्ली की लड़की ने बताया लगाने का तरीका
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।