ग्लिसरीन में ये 2 चीजें मिलाकर रात को लगा लें! दो हफ्तों में शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Glycerine for Glowing Skin: स्किन ब्राइटनिंग सिरम में हजारों रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ग्लिसरीन से बना ये DIY सिरम आपकी स्किन को दो हफ्तों में चेंज कर सकता है। क्या आप ये 2 वीक चैलेंज लेने को तैयार हैं?

ग्लिसरीन में ये 2 चीजें मिलाकर रात को लगा लें! दो हफ्तों में शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

ग्लोइंग और रेडिएंट स्किन हर कोई चाहता है। लेकिन समय के साथ धूल-मिट्टी, पसीना और धूप में टैनिंग की वजह से स्किन का निखार गायब हो जाता है। चेहरा डल दिखने लगता है और चमक जैसे गायब हो जाती है। ऐसे में रात का टाइम स्किन रिपेयरिंग के लिए बेस्ट माना जाता है और इसी टाइम अगर आप कुछ ऐसी चीजें अप्लाई कर लें, जो स्किन रिपेयर में मदद करें, तो चेहरे का ग्लो देखने लायक होता है। हम यहां महंगे नाइट क्रीम या सिरम की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि सालों से इस्तेमाल हो रहे एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं जो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन बदलकर रख देगा। हम बात कर रहे हैं ग्लिसरीन की, जो सस्ती भी है और स्किन के लिए इतनी मैजिकल है कि लगाने के 3-4 हफ्तों में ही आपको फर्क साफ महसूस होगा।

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे

दादी-नानी के समय से ग्लिसरीन स्किन केयर का हिस्सा बनी हुई है। यकीन मानिए ये आपके महंगे सिरम और मॉइश्चराइजर को टक्कर दे सकती है। ये स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करती है। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई और फ्लैकी है, तब तो आपको ग्लिसरीन यूज जरूर करनी चाहिए। अगर आप रोज इसे इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये आपकी स्किन को ग्लोइंग और रिंकल फ्री बनाने में मदद करती है। साथ ही ये चेहरे को इतना प्लम्प और चमकदार बना देती है कि हर कोई आपका फेस छूना चाहेगा।

ग्लिसरीन से बनाएं ये नाइट सिरम

अगर आप ग्लिसरीन के पूरे फायदे चाहते हैं तो रात में सोने से पहले इसे सही तरीके से अप्लाई करना जरूरी है। इसके लिए आप एक DIY स्किन ब्राइटनिंग सिरम बनाकर तैयार कर सकते हैं। एक साफ बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 चम्मच गुलाब जल एड करें। इन्हें चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें, जबतक एक स्मूद क्रीम जैसी कंसिस्टेंसी ना हो जाए। अब इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन एड करें और अच्छे से मिक्स कर लें। आपका ग्लोइंग स्किन सिरम बनकर तैयार है।

जरूरी टिप: अगर आपकी स्किन नॉर्मल या ऑयली है तो ग्लिसरीन सिर्फ आधा चम्मच यूज करें। ड्राई स्किन वाले 1 चम्मच ग्लिसरीन एड कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करना है

रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लें। किसी भी तरह का मेकअप या धूल-मिट्टी नहीं होनी चाहिए। अब एक मटर के दाने जितना ये DIY सिरम लें और अपने फेस पर अप्लाई करें। साथ में हल्के हाथों से मसाज भी करें, ताकि ये अच्छे से स्किन में एब्जॉर्ब हो जाए।

कितने दिनों में दिखेगा फर्क

ग्लिसरीन सिरम को यूज करने के 3-4 दिनों में ही आपको अपनी स्किन ज्यादा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड लगने लगेगी। शुरुआती हफ्ते में स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होगी और स्किन ज्यादा रिफ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी। सिर्फ दो हफ्तों में चेहरे की फाइन लाइन्स कम होने लगेंगी और स्किन पर ग्लास ग्लो आएगा।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।