वीकेंड के दिन स्किन-हेयर पर दें एक्सट्रा ध्यान, स्मूद दिखेंगे बाल और चेहरे पर आएगा नैचुरल ग्लो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर रोजाना के बिजी शेड्यूल में आपको सेल्फ केयर का समय नहीं मिलता है तो वीकेंड के दिन खुद के लिए समय निकालें और यहां बताए तरीके से अपनी स्किन-बालों की केयर करें।

ऑफिस जाने वालों के पास पूरे हफ्ते समय नहीं होता है। बिजी शेड्यूल में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन वीकेंड के दिन सेल्फ केयर के लिए समय निकाला जा सकता है। धूप, धूल, प्रदूषण और लगातार स्क्रीन के सामने बिताने का असर चेहरे और बालों पर दिखाई दे सकता है। जिससे निपटने के लिए बहुत से लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेना पसंद करते हैं। लेकिन नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से ही स्किन पर चमक और स्मूद बाल पाने में मदद मिल सकती है। बस इसके लिए आपको दिनभर में खुद के लिए एक से दो घंटे निकालने की जरूरत है। जानिए वीकेंड पर कैसे करें स्किन और हेयर केयर।

वीकेंड पर हेयर केयर कैसे करे

बालों की केयर के लिए आपको ऑयलिंग करनी है। बालों पर ऑयल आप घर का बना भी लगा सकते हैं। घर पर हेयर केयर के लिए तेल बनाने के लिए आधा कप नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच मेथी दाने और कुछ करी पत्ते डालकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट गर्म करें। तेल ठंडा होने पर छानकर साफ बोतल में रखें। इसी तेल को स्कैल्प पर लगाएं और अब 5 मिनट तक हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों पर इस तेल को लगाएं। 1–2 घंटे बाद हल्के शैम्पू से धो लें। कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर जिस शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं उसी से हेयर वॉश कर लें।

बॉडी केयर कैसे करें

स्किन केयर के लिए एक डीआईवाई तैयार करे। इसके लिए बेसन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में एक कटोरी में निकाल लें। फिर पानी डालकर इसका एक घोल तैयार कर लें। स्मूद पेस्ट जैसी कंसिस्टेंसी मिलने के बाद इसे अपने हाथों और पैरों में अच्छी तरह से लगाएं। इसे स्क3ब की तरह कम से कम 5 मिनट तक रब करें। इसे पानी से धो लें।

चेहरे के लिए फेस पैक कैसे करें

इसके लिए एक अंडे को फोड़े और फिर इसके पीले भाग को निकाल दे और सफेद भाग को रख लें। इस सफेद भाग में कॉफी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। एक पतली लेयर लगाने के बाद चेहरे पर टिशू लगाएं और फिर से मास्क लगाएं। एक बार दोबारा टिशू लगाए और फिर से पैक की एक लेयर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें और फिर हटा दें। इसके बाद बर्फ के पानी में चेहरे को 5 से 7 मिनट के लिए डिप करें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीवीकेंड पर सेल्फ केयर के लिए निकालें समय, ऐसे दें स्किन-हेयर पर एक्सट्रा ध्यान