Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीhow to stop hair fall naturally with four famous kitchen spices drink that boosts hair growth
किचन के इन मसालों का पानी बालों का झड़ना करेगा बंद, नहीं दिखेगी गंजी खोपड़ी

किचन के इन मसालों का पानी बालों का झड़ना करेगा बंद, नहीं दिखेगी गंजी खोपड़ी

संक्षेप:

बालों का झड़ना आजकल नॉर्मल समस्या हो चुकी है। अगर आपके बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं, तो ये चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए आप हेल्दी ड्रिंक ऑप्शन चुन सकते हैं।

Oct 16, 2025 09:21 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बालों का झड़ना आजकल आम समस्या है। लोगों के इतने बाल झड़ते हैं कि खोपड़ी ही गंजी दिखने लगती है। ऐसे में कई लोग महंगे शैंपू, कंडीशनर, तेल को बालों को लगा लेते हैं। लेकिन इन चीजों से खास असर नहीं होता। बालों का थोड़ा-बहुत गिरना आम बात है लेकिन रोजाना गुच्छे में बाल गिरे तो चिंता का विषय है। झड़ने की समस्या का कारण आपका स्ट्रेस और बालों को पोषण न मिलना भी हो सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झड़ना कैसे रोकें

अगर आप से सवाल किया जाये कि बालों का झड़ना रोकने के लिए आप क्या करते हैं। तो शायद आपका जवाब होगा अच्छा शैंपू, तेल, सीरम, हेयर मास्क या कोई घरेलू नुस्खा। लेकिन क्या आप बालों को पोषण देने वाली चीजों पर यकीन करते हैं। जी हां, बालों को पोषण देने के लिए कुछ ड्रिंक्स या डायट में जरूरी चीजें शामिल करने की जरूरत है।

किचन के मसाले

किचन में इस्तेमाल होने वाले मसाले काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन हम इन्हें समझ नहीं पाते। बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको मसालों वाला ड्रिंक पीना होगा। हम जिन मसालों की बात कर रहे हैं वो जीरा, अजवाइन, मेथी और सौंफ है। ये सभी मसाले स्किन, हेयर के लिए अच्छे माने जाते हैं।

फायदे

इन चारों मसालों में कई एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन्स होते हैं, जो बालों को अंदरुनी पोषण देंगे। इससे बाल मजबूत होंगे और उनका झड़ना कम हो जाता है।

क्या करें

इन चारों मसालों 1-1 चम्मच लेकर रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह उठकर पानी को छानें, उसे गुनगुना करें और गटक लें। इस ड्रिंक को डिटॉक्स या हेयर ड्रिंक आप कह सकते हैं।

चमकदार बाल

इस ड्रिंक को रोजाना पीने से बाल चमकदार और सॉफ्ट होंगे। कई लोगों के बाल रूखे, बेजान हो जाते हैं, उनसे छुटकारा मिलेगा।

नए बाल उगेंगे

बाल झड़कर आधे हो चुके हैं, तो ये हेयर ग्रोथ में हेल्प करेगा। नए बाल उगाने के लिए आप इस ड्रिंक को पिएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।