चेहरे पर तिल या मस्सा है? हमेशा के लिए हटा देगा ये 1 तेल, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नुस्खा!
How to remove mole: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. उपासना ने एक आसान सा घरेलू उपाय बताया है, जिसे सही तरीके से और लगातार किया जाए तो ना सिर्फ तिल को हल्का करने में मदद मिलेगी, बल्कि इसे परमानेंटली रिमूव भी किया जा सकता है।

चेहरे पर छोटा सा तिल कभी-कभी खूबसूरती बढ़ा देता है, लेकिन जब यही तिल ज्यादा नजर आने लगे तो लोग इसे हटाने के तरीके खोजने लगते हैं। महंगे ट्रीटमेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह कुछ लोग नेचुरल उपायों को ज्यादा सेफ मानते हैं। आयुर्वेद में भी ऐसे कई घरेलू तरीके बताए गए हैं जिन्हें अगर नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, तो फायदा साफ नजर आता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. उपासना ने एक ऐसा ही आसान सा घरेलू उपाय बताया है, जिसे सही तरीके से और लगातार किया जाए तो ना सिर्फ तिल को हल्का करने में मदद मिलेगी, बल्कि इसे परमानेंटली रिमूव भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं।
बिना ऑपरेशन चेहरे के तिल को कैसे हटाएं?
डॉक्टर उपासना के अनुसार कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) की मदद से तिल को परमानेंटली रिमूव किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए लगातार इस्तेमाल करना जरूरी है। कैस्टर ऑयल बाजार में आसानी से मिल जाता है। अप्लाई करने के लिए एक साफ टूथपिक लें और थोड़ा सा कैस्टर ऑयल किसी ढक्कन या छोटी कटोरी में निकाल लें। अगर तिल छोटा है तो टूथपिक के आगे वाले नुकीले हिस्से पर थोड़ा सा ऑयल लगाएं और बहुत हल्के हाथ से तिल पर लगाते हुए धीरे-धीरे मसाज करें। अगर तिल थोड़ा बड़ा है तो टूथपिक के पीछे वाले गोल हिस्से पर ऑयल लगाकर उसी से हल्की मसाज करें। ध्यान रखें कि दबाव ज्यादा ना डालें, बस आराम से ऑयल को तिल पर लगाना है।
कितनी बार और कितने समय तक करना है यह उपाय
डॉक्टर उपासना कहती हैं कि इस उपाय को दिन में कम से कम 2 से 3 बार करना जरूरी है। सबसे जरूरी बात यह है कि इसे लगातार करना है। अगर आप इसे बीच में छोड़ देते हैं तो मनचाहा रिजल्ट मिलना मुश्किल हो सकता है। डॉ. उपासना के अनुसार अगर इस उपाय को रोजाना किया जाए तो लगभग एक महीने में हल्का फर्क दिखना शुरू हो सकता है। तिल का रंग थोड़ा हल्का पड़ने लग सकता है। अगर इसे करीब 3 महीने तक लगातार किया जाए तो बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
इस उपाय को करते समय किन बातों का रखें ध्यान
जब भी यह उपाय करें तो टूथपिक साफ होनी चाहिए ताकि स्किन पर कोई गंदगी न लगे। मसाज हमेशा हल्के हाथ से करें और जरूरत से ज्यादा रगड़ने से बचें। नियमित रूप से करने पर ही इसका असर देखने को मिल सकता है। यह एक घरेलू उपाय है, इसलिए पेशेंस रखना जरूरी है। जल्दी रिजल्ट पाने के लिए तरीका बदलने या बार-बार कुछ नया ट्राय करने से बचें। लगातार एक ही तरीके को सही ढंग से करना ज्यादा जरूरी है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


