नींबू-चीनी लगाने के बाद मेहंदी हटाने में होती है दिक्कत? ये एक ट्रिक खूब आएगी काम

Apr 12, 2026 11:33 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए बहुत से लोग इसके सूखने के बाद नींबू चीनी लगाते हैं। हालांकि, इसे लगाने के बाद मेहंदी बुरी तरह से चिपक जाती है। इस चिपकी मेहंदी को निकालने के लिए यहां एक ट्रिक बता रहे हैं। आप भी जानिए- 

नींबू-चीनी लगाने के बाद मेहंदी हटाने में होती है दिक्कत? ये एक ट्रिक खूब आएगी काम

महिलाएं मेहंदी को लेकर बहुत ज्यादा नकचढ़ी होती हैं। वह एक से बढ़कर एक डिजाइन को चुनती हैं और सबसे अच्छे डिजाइन को लगाने के बाद उसके गहरे रंग के लिए तरह-तरह के नुस्खे को अपनाती हैं। मेहंदी के रंग को गहरा और पक्का बनाने के लिए नींबू और चीनी का घोल लगाना सबसे पुराना और असरदार नुस्खा माना जाता है। मेहंदी के हल्का सूखने पर रुई की मदद से नींबू और चीनी के घोल को लगाया जाता है।

कहते हैं कि मेहंदी जितनी देर स्किन पर रहती है रंग उतना ही गहरा होगा और ये घोल मेहंदी पर गोंद की तरह काम करता है, जिससे मेहंदी स्किन पर देर तक चिपकी रहती है। वहीं इस घोल में इस्तेमाल होने वाला नींबू का रस एसिडिक होता है, जो मेहंदी के डाई को स्किन के अंदर तक जाने में मदद करता है। साथ ही, यह मेहंदी को सूखकर पपड़ी बनकर गिरने से रोकता है। ऐसे में जब बारी इसे मेहंदी को छुड़ाने की आती है तो सबसे ज्यादा मुश्किल होती है। क्योंकि इस चिपकी मेहंदी को निकालना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आप एक ट्रिक की मदद से इस झंझंट वाले काम से तुरंत छुटकारा पा सकती हैं।

क्या है नींबू-चीनी के घोल से चिपकी मेहंदी हटाने का तरीका?

जब मेहंदी पर नींबू-चीनी का मिक्स लगाते हैं, तो ये पूरी तरह से चिपक जाती है। बहुत से लोग इसे साफ करने के लिए चम्मच या चाकू का इस्तेमाल करते हैं। जबकि इसे हटाने का सबसे आसान तरीका पाउडर लगाना हो सकता है। इसके लिए चीनी वाले घोल को लगाने के बाद मेहंदी पर ऊपर से पाउडर डालें। इस तरीके से मेहंदी को हटाना आसान साबित हो सकता है।

इन दो कारणों के लिए भी लगाएं पाउडर

अगर आप नींबू-चीनी का घोल नहीं लगाना चाहते हैं तो मेहंदी लगाने के बाद ऊपर से थोड़ा पाउडर लगा सकते हैं ताकि मेहंदी चिपके और डिजाइन फेले नहीं। इसके अलावा मेहंदी सूखने के बाद भी पाउडर लगा सकते हैं। ऐसा करने पर मेहंदी चिपचिपी नहीं लगती और एक्सट्रा तेल सोख लेती है। ये डिजाइन को साफ दिखने के काम भी आ सकती है।

फोटो- kp_mehandi_art एंड amravati_mehndiart

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।