कपड़ों से लिपस्टिक-फाउंडेशन का दाग कैसे हटाएं? इस हैक से हो जाएगा चुटकियों में साफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार लिपस्टिक लगाते समय या फाउंडेशन गले में लगाते वक्त कपड़ों पर इनके निशान लग जाते हैं, जिन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपके लिए सिंपल हैक लेकर आए हैं।

How to remove foundation or lipstick stain from clothes
कपड़ों से लिपस्टिक-फाउंडेशन का दाग कैसे हटाएं

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है और मेकअप में फाउंडेशन से लेकर लिपस्टिक तक सभी चीजें शामिल होती हैं। कई बार ऐसा होता है कि गले में फाउंडेशन लगाया और कोई शर्ट या टॉप पहना लिया, तो उस पर फाउंडेशन की लकीर बन जाती है। ऐसे ही कभी कभार लिपस्टिक-मसकारा के निशान भी कपड़ों पर लग जाते हैं। वैसे तो ये दाग छूट जाते हैं लेकिन कई बार धोने के बाद भी पीला या लाल निशान दिखता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीप्ति ने इसे साफ करने का आसान हैक बताया है। इस हैक की मदद से आप मिनटों में ये जिद्दी दाग छुड़ा सकती हैं।

मेकअप के दाग हटाने का सिंपल हैक

  • सबसे पहले आपको मिसेलर वॉटर लेना है। अब इसे रुई या किसी साफ मुलायम कपड़े की मदद से मेकअप के दाग वाली जगह पर लगाएं। दाग को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि कपड़े को बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना दाग और फैल सकता है और कपड़े को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • मिसेलर वॉटर से साफ करने के बाद अगर दाग काफी हद तक हल्का हो गया है, तो अब डिशवॉश लिक्विड लें। इसे दाग वाली जगह पर थोड़ा सा लगाकर करीब 2 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद उंगलियों या मुलायम कपड़े की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते हुए दाग को साफ करें।
  • दीप्ति के मुताबिक, डिशवॉश लिक्विड कपड़े पर लगे मेकअप के दाग को ढीला करने में मदद कर सकता है। अगर पहली बार साफ करने के बाद भी दाग हल्का-सा नजर आ रहा है, तो आप दोबारा थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड लगाकर इसे साफ कर सकते हैं। हालांकि, कपड़े पर ज्यादा जोर लगाने से बचें।
  • इसके बाद कपड़े को साफ पानी से 3-4 बार अच्छी तरह धो लें, ताकि मिसेलर वॉटर और डिशवॉश लिक्विड पूरी तरह निकल जाए। कपड़े को धोने के बाद उसे सामान्य तरीके से सुखा लें। इस आसान तरीके से कपड़ों पर लगे फाउंडेशन, लिपस्टिक, मस्कारा और काजल जैसे मेकअप के दाग काफी हद तक साफ किए जा सकते हैं।

क्लीनिंग टिप्स

बता दें, हर कपड़े का फैब्रिक अलग-अलग होता है। इसलिए पानी या लिक्विड को यूज करने से पहले हल्का सा पैच टेस्ट कर लें। ऐसा ना हो कि कपड़े का रंग उड़ जाए या फिर वहां से फटने जैसी खिंचन आ जाए। ज्यादा जोर से कपड़े को रगड़ते हुए साफ न करें वरना फट सकता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीकपड़ों पर लग गया मेकअप का दाग? इस आसान ट्रिक से बिना मेहनत करें साफ