चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाएगा लौंग का जेल, सीख लें बनाना
चेहरे पर बहुत सारे दाग-धब्बे, झाईयां और पिग्मेंटेशन दिखने लगी है तो घर में बना ये लौंग का जेल लगाना शुरू कर दें। कुछ ही महीनों के बाद फर्क नजर आएगा और आपकी स्किन साफ-सुथरी और ग्लोइंग दिखेगी। जानें लौंग में किन चीजों को मिलाकर बनाएं जेल

चेहरे पर पिंपल के दाग और धब्बे से दिखने लगते हैं तो काफी सारे लोगों का कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। स्किन पर दिख रहें इन गहरे भूरे रंग के धब्बों के लिए शुरुआत से ही अगर उपाय किए जाएं तो असर दिखता है, साथ ही एक्ने और पिंपल भी धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं। अगर आपका चेहरा भी पिंपल और एक्ने के दाग-धब्बों से भरा दिखता है तो इस होममेड नुस्खे को आजमाकर देखें। घर में बना ये लौंग का जेल स्किन को साफ और ग्लोइंग रखता है, साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को भी हल्का करता है। चलिए जानें कैसे बनाएं होममेड जेल।
दाग-धब्बों के लिए घर में बनाएं ये होममेड जेल
दाग-धब्बों से निपटने के लिए घर में ये लौंग का जेल बनाकर रखें और रोजाना रात को सोने से पहले लगाएं। हर दिन लगाने से कुछ महीनों में फर्क नजर आएगा और स्किन पहले से ज्यादा साफ, चमकदार और निखरी नजर आने लगेगी। जानें किन चीजों को मिलाकर बनाएं होममेड जेल
लौंग
गुलाबजल
एलोवेरा जेल
ग्लिसरीन
- लौंग का जेल बनाने के लिए किसी कांच की छोटी शीशी में आठ से दस लौंग रख लें।
- अब इन लौंग को गुलाबजल भरकर उसे डुबो दें।
- फिर इसमे एलोवेरा जेल डालें, साथ में तीन से चार बूंद ग्लिसरीन की मिला दें।
- सारी चीजों को मिलाकर दो से तीन दिन के लिए रख दें। इतने दिनों में लौंग फूल जाएगी और उसके तत्व गुलाबजल और एलोवेरा जेल में मिक्स हो जाएंगे।
- बस अब इस तैयार जेल को रोजाना रात को या फिर सुबह के समय लगाएं और ऐसे ही छोड़ दें।
- अगर रात को लगाते हैं तो मॉर्निंग में फेस वॉश के साथ ही इसका असर खत्म हो जाएगा। ये जेल आसानी से स्किन में अब्जॉर्ब हो जाता है और चेहरे पर किसी तरह का चिपचिपापन नहीं छोड़ता, तो आप इसे आराम से दिन में भी लगा सकती हैं।
- ये चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के साथ ही पिंपल और एक्ने की ग्रोथ को भी कम करेगा।
आखिर क्यों इस जेल से कम होंगे दाग-धब्बे
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल और एक्ने वगैरह को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन पर हो रही इंफ्लेमेशन को भी कम कर करते हैं। धब्बों को कम करने में लौंग में मौजूद यूजेनॉल मदद करता है। वहीं जब लौंग के साथ एलोवेरा जेल को मिक्स किया जाता है तो दोनों की प्रॉपर्टीज स्किन पर तेजी से असर दिखाती हैं। एलोवेरा जेल ना केवल स्किन को अंदर तक नमी देता है बल्कि मुंहासे और एक्ने को भी कम करता है। चेहरे पर अगर सनबर्न हो रहा है तो एलोवेरा जेल उसे कम करने में मदद करता है। वहीं ग्लिसरीन एक बैरियर की तरह काम करता है, जो भी चीज स्किन ने अब्जॉर्ब की है उसके ऊपर ग्लिसरीन एक लेयर की तरह काम करेगी और बाहरी ड्राईनेस और धूल-मिट्टी को अंदर जाने से रोकेगी। ऐसे में इन सारी चीजों का कॉम्बिनेशन स्किन पर असर दिखाता है और चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और निखार दिखने लगता है।


