गुलाब के फूलों से घर में बनाकर रख लें गुलाब जल, सीख लें आसान तरीका

Feb 14, 2026 08:02 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Making Rose Water At Home: पार्टनर ने ढेर सारे गुलाब दिए हैं और वो धीरे-धीरे सूख रहे तो इन्हें फेंकने की गलती बिल्कुल ना करें। इन प्यारे से गुलाब की पंखुड़ियों की मदद से रोज वाटर बनाकर रख लें। ये आपके स्किन केयर में बड़े काम आएंगे। स्टेप बाई स्टेप रोज वाटर बनाने की टिप्स।

गुलाब के फूलों से घर में बनाकर रख लें गुलाब जल, सीख लें आसान तरीका

वैलेंटाइन डे पर गुलाब के फूल मिले हैं या घर में पूजा के बाद बचे हुए गुलाब के फूल यूं ही फेंकने को रखें हैं। तो इन फूलों को बेकार ना जाने दें। इससे बना लें गुलाब जल। जो आपकी स्किन के लिए बड़े काम का है। स्किन केयर में रोज वाटर का इस्तेमाल खूब किया जाता है। खासतौर पर घर में जब फेस पैक बनाना हो या फिर टोनर के तौर पर इस्तेमाल करना हो। रोज वाटर हर वक्त काम आता है। अब इसे मार्केट से खरीदने की बजाय घर में बिल्कुल आसान तरीकों से बनाकर रखा जा सकता है। जान लें घर में कैसे बनाएं रोज वाटर।

रोज वाटर घर में बनाने का आसान तरीका

रोज वाटर को बनाना बहुत आसान है। घर में अगर चार-छह गुलाब के फूल हैं तो इनकी पंखुड़ियों से फटाफट रोज वाटर तैयार किया जा सकता है। बस इन स्टेप को फॉलो कर रोज वाटर तैयार करें।

  • सबसे पहले कोई कड़ाही लेकर उसे गैस पर रख दें।
  • कड़ाही के बीच में छोटी सी कटोरी रखें।
  • और, किनारों पर गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़कर डाल दें।
  • ध्यान रहे कि गुलाब की पंखुड़ियों को निकालकर उनकी डंठल और गांठ को अलग कर दें।
  • अब बीच में खाली कटोरी और किनारों पर गुलाब की पंखुड़ियों को डालें। फिर पंखुड़ियों पर एक गिलास पानी डाल दें। लेकिन बीच की कटोरी खाली ही रखें।
  • अब ऊपर से किसी स्टील की प्लेट या फिर किसी ढक्कन से ढंक दें। ध्यान रहे कि इसमे किसी भी तरह का छेद ना हो। नहीं तो स्टीम बाहर निकल जाएगा।

  • गैस की फ्लेम को धीमा करके ऑन कर दें।
  • साथ ही ढक्कन के ऊपर ढेर सारी बर्फ रख दें।
  • ऊपर से ठंडक और नीचे से गर्माहट मिलने से पानी में पड़ी गुलाब की पत्तियां पकेंगी और कटोरी में स्टीम इकट्ठा होगी।
  • जब ऊपर की बर्फ गल कर खत्म हो जाए तो गैस बंद कर दें। और ढक्कन को हटा दें।
  • कटोरी में आपको ढेर सारा वाटर इकट्ठा मिलेगा। यहीं गुलाब का पानी है, जिसे ठंडा हो जाने दें।
  • फिर किसी स्प्रे बोतल में स्टोर करके करीब दो महीने के लिए रख लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;