चावल में इन 2 चीजों को मिलाकर बना लें आइस क्यूब, चेहरे पर लगाते ही मिल जाएगा फ्रेश ग्लो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे पसंद है तो चावल के आइसक्यूब का इस्तेमाल करें। यहां बता रहे हैं चावल का आइसक्यूब कैसे बनाएं। इसे चेहरे पर लगाने से आपको फेशियल जैसा फ्रेश ग्लो मिलेगा।

आजकल चावल स्किन केयर का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लोग ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं जिसमें चावल हो। ऐसा इसलिए क्योंकि चावल डेड स्किन सेल्स हटाकर चेहरे को मुलायम बनाता है और त्वचा की रंगत में सुधार कर एक प्राकृतिक निखार पाने में मदद करता है। चावल को कई तरीकों से स्किन केयर में शामिल किया जा सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में डल स्किन से निपटने के लिए राइस आइसक्यूब का इस्तेमाल करें। ये स्किन के लिए बेहतरीन साबित होते हैं और इन्हें बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वह भी स्कन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं, सीखिए बनाने का तरीका।

राइस आइसक्यूब बनाने की सामग्री

-दो चम्मच चावल

-आधा कप पानी

-एक चम्मच एलोवेरा जेल

-एक चम्मच दही

चावल से कैसे बनाएं आइसक्यूब

राइस आइसक्यूब बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब एक बर्तन में पानी गरम करें और फिर इसमें चावल डालकर अच्छे से उबाल लें। चावल जब पूरी तरह से पक जाएं तो इन्हें पानी के साथ ही ठंडा कर लें। अब एक मिक्सर जार में चावल, दही और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसे इस तरह से पीसना है कि एक स्मूद पेस्ट बन जाए। अब इस पेस्ट को आइसट्रे में रखें और फ्रिज में जमा दें। 4 से 5 घंटे के अंदर ये पूरी तरह से जम जाएंगे।

कैसे करें इस्तेमाल

चेहरे पर राइस आइसक्यूब का इस्तेमाल करने के लिए रोजाना सुबह सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। फिर एक आइसक्यूब को चेहरे पर लगाएं। बर्फ पिघलने के बाद चेहरे पर बचे पानी को हाथों से अच्छी तरह मसाज करते हुए साफ करें और कुछ देर बार चेहरे को पानी से धो लें।

राइस आइस क्यूब के फायदे

ये आइसक्यूब सूजन और पफीनेस कम करने में मदद कर सकते हैं। त्वचा को थोड़ी देर के लिए ताजा और स्मूद महसूस करा सकते हैं और चावल में मौजूद स्टार्च त्वचा को मुलायम महसूस करा सकता है। इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला एलोवेरा जेल और दही स्किन को ठंडक और नमी मिल सकती है। इससे त्वचा मुलायम और ताजा महसूस करती है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस बर्फ को लगाने से फायदा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीचावल में इन 2 चीजों को मिलाकर बना लें आइस क्यूब, चेहरे पर लगाते ही मिलेगा ग्लो