चावल का ऐसा हेयर पैक जो बालों को बनाएगा मोटा और घना, घर में मौजूद चीजों से आप भी बनाएं
चावल स्किन और हेयर दोनों के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल घने और मोटे हो जाए तो यहां बताए गए चावल हेयर मास्क को बनाकर एक बार जरूर लगाएं। सीखिए, हेयर मास्क बनाने का तरीका-

चावल को बालों के लिए बेहतरीन माना जाता है। ये सदियों पुराना राज है जिसे जापानी संस्कृति में घने और लंबे बालों का रहस्य माना जाता है। चावल में अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन ई, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों की कायापलट कर सकते हैं। प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट और सिल्की बाल पाने के लिए यहां बताए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें नेचुरल चीजों से बना हेयर मास्क बालों को मोटा और घना बना सकता है। सीखिए इस मास्क को बनाने का तरीका-
चावल हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- आधा कप पके हुए चावल
- दो बड़े चम्मच दही
- एक चम्मच नारियल तेल
- दो चम्मच एलोवेरा जेल
चावल हेयर मास्क बनाने की विधि
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले पके चावल लें और फिर इसमें सभी चीजों को बताई गई मात्रा में मिला दें। अब इसे ब्लेंडर में डालें और फिर एक पेस्ट तैयार कर लें। अगर चावल पके ना हों तो आप तुरंत कुछ चावल को भिगोएं और फिर पका लें। पके चावल को पूरी तरह से ठंडा कर लें और फिर पेस्ट बनाने के लिए इस्तेमाल करें। नारियल तेल की जगह आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चावल मास्क बालों पर लगाने के स्टेप्स
सबसे पहले बालों को सुलझाएं- हेयर मास्क बालों पर लगाने से पहले बालों को कंघी करके अच्छी तरह सुलझा लें।
ऑयली हो तो वॉश करें- अगर आपके बाल ऑयली दिख रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले वॉश कर लें। क्योंकि ऑयली बालों में मास्क का रिजल्ट अच्छा नहीं आता।
जड़ों से सिरों तक लगाएं- बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और फिर इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं।
मसाज करें- मास्क लगाने के बाद हल्के हाथों से 2-3 मिनट स्कैल्प की मालिश करें।
छोड़ दें- मास्क लगाने के बाद बालों का जूड़ा बना लें और इसे 20 से 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
धो लें- टाइम पूरी होने के बाद बालों को गुनगुने या सादे पानी से साफ करें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। इसे लगाने के बाद कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।


