चेहरे पर दिखता है सूखे बेर और अदरक से बनी चाय का असर, देखें कैसे बनाएं और कब पिएं
स्किन ग्लो के लिए सिर्फ महंगे फेस वॉश या फेस पैक काफी नहीं है, बल्कि शरीर अगर अंदर से ठीक रहेगा तो स्किन अपने आप ग्लो करेगी। ऐसे में सूखे बेर और अदरक की चाय स्किन ग्लो पाने में मदद कर सकती है। सीखिए कैसे बनाएं-

आपने अक्सर बड़े बुजुर्गो को ये कहते सुना होगा की चमकती त्वचा का रास्ता आपके पेट से होकर गुजरता है। अगर आपका पेट सही नहीं रहता है तो चेहरे पर मुंहासे, एक्ने, रैश या ड्राईनेस की दिक्कत हो सकती है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, सभी इस बात से सहमत हैं कि जो आप खाते हैं उसका सीधा असर आपकी स्किन पर होता है। आपने देखा होगा जो लोग क्लीन डायट लेते हें उनकी स्किन हमेशा चमकती रहती है। वहीं जो लोग खाने पीने की चॉइस को लेकर सजग नही होते हैं और ऑयली या जंक फूड ज्यादा खाते हैं उनको अक्सर स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। जब आपका पाचन तंत्र सही होता है, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, जिसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखता है। ऐसे में सूखे बेर और अदरक की चाय आपने के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इंस्टाग्राम पर एंशियंट डिगिन नाम के पेज ने इस चाय को बनाने का तरीका बताया है और इसी के साथ इसे कब पिएं और लोग क्यों इसे पीना पसंद करते हैं के बारे में बताया है।
सूखे बेर और अदरक की चाय बनाने की सामग्री
इस चाय को बनाने के लिए आपको दो साबुत सूखे बेर (जिन्हें लाल खजूर भी कहते हैं) , एक इंच फ्रेश अदरक और दो कप पानी चाहिए।
सूखे बेर और अदरक की चाय बनाने की विधि
इस चाय को बनाने के लिए एक छोटे बर्तन में 2 कप पानी डालें। एक उबाल आने के बाद इसमें कटा हुआ अदरक और आधे कटे हुए बेर डालें। उबाल आने दें, फिर मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। एक कप में डालें और गुनगुना पिएं। एक्सट्रा पोषण के लिए नरम हुए बेर खा लें।
क्यों पसंद की जाती है ये चाय
इस चाय में बेर डाले जाते हैं जो एक पुराने समय से पौष्टिक खाने के रूप में इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा इस चाय में अदरक डाला जाता है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार साबित हो सकता है और हेल्दी पाचन अक्सर स्किन हेल्थ को बूस्ट करता है। इस एक गर्म ड्रिंक को पीकर आप हैपी और रिलेक्स महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा ये पेट के लिए भी ये हल्की होती है। इस चाय की मदद से पोषण और पाचन के जरिए स्किन को फायदा हो सकता है।
कब पिएं
इस चाय को आप रात के खाने के बाद या सोने से 1-2 घंटे पहले पिएं। इसे पीते ही शरीर को आराम पहुंचाता है और इसके गुण रात भर त्वचा को ठीक होने में मदद मिलती है। इस चाय को हफ्ते में दो-तीन बार पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


