मानसून सीजन में गुच्छे में टूट रहे हैं बाल? लगाएं अंडे वाला मास्क, जल्द दिखेगा असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मानसून में अगर आपने बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आप इस समस्या से निपटने के लिए घरेलू उपचारों का सहारा ले सकते हैं। झड़ते बालों से निपटने के लिए आप यहां बताए अंडे वाले मास्क को बालों पर लगाना शुरू करें।

How to Make egg Hair mask
बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो एक बार यहां बताए तरीके से अंडे वाला हेयर मास्क बनाकर ट्राई करें।

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से स्किन और स्कैल्प पर बहुत ज्यादा पसीना आता है। जब स्कैल्प पर पसीना आता है तो गंदगी जमने लगती है और कई बार फंगल इंफेक्शन भी होने लगता है। उमस भरे इस मौसम में सिर की त्वचा ऑयली होने लगती है, जिससे धूल और पसीना मिलकर रोमछिद्र बंद कर देते हैं। इस मौसम में अगर आपको बहुत ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है तो अंडे से बना हेयर मास्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां सीखिए इस मास्क को बनाने का तरीका और इसे कैसे अप्लाई करें।

अंडे वाला मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए

-एक चम्मच नारियल का तेल

-एक चम्मच शहद

-एक अंडे का पीला भाग

अंडे वाला मास्क कैसे बनाएं

अंडे वाला मास्त बनाने के लिए अंडे के पीले भाग को इतना फेंटे की वह बहुत ज्यादा स्मूद हो जाए। इस फेटते समय आप इसमें ही शहद और नारियल का तेल मिला सकते हैं। इस मास्क को ब्लेंड करने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब ये एक स्मूद पेस्ट बन जाएगा, तो ये बालों में लगाने के लिए तैयार होगा।

कैसे इस्तेमाल करें

इस मास्क को बालों की लंबाई के बीच और सिरों पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे लगाने से पहले और बाद में बालों को अच्छी तरह साफ कर लें। 20–30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें। मुलायम और हेल्दी बालों के लिए हफ्त में 1–2 बार इस्तेमाल करें। इसे लगाने के बाद आप बालों को स्टीम भी दे सकते हैं।

हेयर मास्क में इस्तेमाल होने वाली चीजों के फायदे

- नारियल तेल बालों को गहराई से नमी देता है, जड़ों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है।

-बालों के लिए भी शहद को अच्छा माना जाता है। इसे किसी भी हेयर मास्क में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बालों को नमी, चमक और मजबूती देता है। इसके इस्तेमाल से रूखे बालों को मुलायम बनाने में मदद मिलती है।

-अंडे का पीला हिस्सा रूखे और बेजान बालों को गहराई से पोषण, नमी और चमक देने में मदद करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फैटी एसिड और कई विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं।

नोट- अगर आपको हेयर फॉल रूट्स से हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीमानसून में गुच्छे में टूट रहे हैं बाल? लगाएं अंडे वाला मास्क, जल्द दिखेगा असर