पिगमेंटेशन से निपटने के लिए लगाएं मुलेठी फेस पैक, खूबसूरत और बेदाग दिखेगी त्वचा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पिगमेंटेशन एक कॉमन स्किन प्रॉब्लम है। स्किन से जुड़ी इस समस्या से निपटने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। यहां जानिए मुलेठी पाउडर से फेस पैक बनाने का तरीका। 

mulethi powder

स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियों में से एक है पिगमेंटेशन। ये दिक्कत त्वचा में मेलेनिन के ज्यादा उत्पादन के कारण होने लगती है, जिसके कारण त्वचा पर काले धब्बे या असमान रंगत हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए यहां जानिए मुलेठी का इस्तेमाल कैसे करें।

मुलेठी से मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए-

- एक चम्मच मुलेठी पाउडर

- एक चम्मच बेसन

- एक चम्मच चावल का आटा

- दो चम्मच दही

- गुलाब जल

मुलेठी से मास्क कैसे बनाएं

इस मास्क को बनाने के लिए तीनों पाउडर को अच्छे स मिक्स करें। फिर इसमें गुलाब जल और दही डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ करें। फिर मास्क को अपनी उंगलियों से अपनी आंखों और होठों को छोड़कर पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 15 मिनट तक मास्क को सूखने दें, फिर पानी से धो लें।

फायदेमंद हैं फेस पैक में इस्तेमाल हो रही चीजें

फेस पैक बनाने के लिए बेसन, चावल का आटा, मुलेठी पाउडर और दही का मिक्स त्वचा को चमकदार बनाता है और स्किन से टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। इस मास्क को लगाने से स्किन एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है। फेस पैक का मुख्य इंग्रेडिएंट मुलेठी पाउडर काले धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीपिगमेंटेशन से निपटने के लिए लगाएं मुलेठी फेस पैक, खूबसूरत और बेदाग दिखेगी त्वचा