Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीHow to Make Chemical Free and Waterproof Kajal at Home
बाजार के काजल को कहें अलविदा, अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा

बाजार के काजल को कहें अलविदा, अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा

संक्षेप:

बाजार के केमिकल-भरे काजल से परेशान हैं? अब घर पर बनाएं 100% केमिकल-फ्री, वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ काजल जो आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना नेचुरल तरीके से खूबसूरती बढ़ाए।

Jan 03, 2026 06:06 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज के समय में आंखों का काजल हर महिला की मेकअप किट का अहम हिस्सा है। लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर काजल में केमिकल, सिंथेटिक रंग, प्रिजर्वेटिव और कई बार लेड जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो आंखों में जलन, एलर्जी, पानी आना और लंबे समय में पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। यही वजह है कि अब ब्यूटी एक्सपर्ट और आयुर्वेद विशेषज्ञ घर पर बने नेचुरल काजल की सलाह दे रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, पारंपरिक तरीके से बनाया गया काजल ना सिर्फ आंखों को खूबसूरत बनाता है, बल्कि उन्हें ठंडक और पोषण भी देता है। खास बात यह है कि यह काजल बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए सुरक्षित माना जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर पर काजल बनाने की विधि

इस देसी काजल को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती। एक कॉटन की बत्ती, शुद्ध देसी घी या नारियल तेल, मिट्टी या तांबे का दीपक और एक प्लेट पर्याप्त होती है।

दीपक में घी डालकर बत्ती जलाएं और उसकी लौ के ऊपर उलटी प्लेट रखें। करीब 10 से 15 मिनट में प्लेट के नीचे काली कालिख जमा हो जाएगी। यही असली काजल है। इस कालिख को साफ चम्मच से इकट्ठा करें और इसमें 1–2 बूंद घी या कैस्टर ऑयल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे किसी साफ, एयरटाइट डिब्बे में स्टोर किया जा सकता है।

क्यों है यह काजल बेहतर?

घरेलू काजल पूरी तरह केमिकल-फ्री होता है, इसलिए इससे आंखों में जलन या एलर्जी का खतरा नहीं रहता। इसमें मौजूद घी या तेल आंखों को नमी देता है जिससे ड्रायनेस कम होती है। सही मात्रा में कैस्टर ऑयल मिलाने से यह काजल नेचुरली वाटर-रेजिस्टेंट और स्मज-प्रूफ भी बन जाता है।

इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

इस काजल को हमेशा साफ उंगली या ब्रश से लगाएं। अगर आंखों में किसी तरह का इंफेक्शन या जलन हो, तो इसका इस्तेमाल ना करें। बेहतर परिणाम के लिए समय-समय पर नया बैच बनाना फायदेमंद रहता है।

ये भी पढ़ें:एक्सपर्ट ने बताया, मेकअप हटाने का सही और सुरक्षित तरीका

नोट: ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं, तो घर पर बना यह नेचुरल काजल आंखों की सेहत के लिए एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प हो सकता है। बाजार के केमिकल-भरे प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर देसी नुस्खों को अपनाना ही लंबे समय में आंखों की खूबसूरती और सुरक्षा दोनों के लिए फायदेमंद है। इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।

ये भी पढ़ें:अमेरिकी स्किन एक्सपर्ट ने शेयर किए 6 'गोल्डन रूल्स', त्वचा बनी रहेगी हमेशा जवां
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट में चार साल से काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक साल अमर उजाला में काम किया है। वह एक अनुभवी लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं जिन्होंने हेल्थ, फिटनेस से लेकर फैशन और रिश्तों की बारीकियों से जुड़ी जानकारी को आम जनता तक सरल भाषा में पहुंचाया है। शुभांगी केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि एक्सपर्ट्स की सलाह और व्यक्तिगत अनुभव के साथ ऐसे 'हैंडी टिप्स' साझा करती हैं जो पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में मदद करते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।