गुड़हल के फूल से बनाएं हेयर मास्क, बालों की केयर के लिए बेस्ट DIY
बालों की केयर के लिए अगर आप अलग-अलग होम रेमेडी को ट्राई करती रहती हैं तो आपको एक बार गुड़हल के फूल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करके देखें। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका-

सुंदर बाल आपके लुक को काफी हद तक इंहेंस कर सकते हैं। अगर आपके बार स्मूद, सिल्की और चमकदार हैं तो हर किसी की आंखें एक ना एक बार आपके बालों पर जरूर टिकेंगी। अच्छे बालों के लिए उनकी सही केयर करना जरूरी है। बालों की केयर करने के लिए आप घर के बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम गुड़हल के फुल से हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं। सीखिए-
गुड़हल फूल का मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए
- गुड़हल के फूल
- एक प्याज
- गुड़हल की पत्तियां
- एक मुट्ठी कड़ी पत्ता
- एक चम्मच मेथी दाना
- एक चम्मच काला जीरा
गुड़हल फूल का मास्क कैसे बनाएं
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के ताजे फूलों को लें और अच्छी तरह से धो लें। प्याज को छीलकर भी कुछ टुकड़ों में काट लें। फिर गुड़हल की साफ हरी पत्तियों और कड़ी पत्ता को धोकर एक तरफ रख लें। इस मास्क को बनाने के लिए मेथी दाना और काले जीरा को पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। अब एक मिक्सर जार में सभी चीजों को डालें और फिर अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
कैसे लगाएं गुड़हल के फूल का मास्क
इसे लगाने के लिए बालों को सुलझाकर हल्का गीला कर लें। अब मास्क को सबसे पहले स्कैल्प पर उंगलियों से हल्के हाथों से लगाएं। फिर पूरे बालों की लंबाई पर अच्छी तरह फैला दें। 30-45 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और हल्के शैम्पू से बाल साफ कर लें। इस मास्क को हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।
गुड़हल के फूल का मास्क बनाने के फायदे
- गुड़हल का प्राकृतिक म्यूसीलेज याना जेल जैसा पदार्थ बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है। ऐसे में ये मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।
- अगर स्कैल्प रूखी है, तो यह मास्क मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है।
- अच्छी तरह से मॉइस्चराइज बालों के टूटने की संभावना कम हो सकती है। इसके अलावा ये स्कैल्प पर जमी गंदगी और एक्सट्रा तेल हटाने में कुछ हद तक मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।


