सिंदूर खरीदते समय रहें सावधान! इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में पहचानें असली और नकली

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदू धर्म में सिंदूर की खास मान्यता है और इसे सुहाग की निशानी भी माना जाता है। सिंदूर महिलाएं मांग में भरती हैं लेकिन क्या आप असली सिंदूर लगा रही हैं। कहीं आप लाल केमिकल वाला सिंदूर तो नहीं लगा रही। चलिए बताते हैं पहचान करने के तरीके।

how to identify Real or fake vermillion
कहीं आप भी तो नहीं लगा रहीं नकली सिंदूर, ऐसे करें पहचान

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर बेहद खास होता है और इसे पूजा पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। महिलाएं सिंदूर से मांग भरती है और ऐसे में जरूरी है कि वह सही हो। आजकल केमिकल कलर वाले सिंदूर मार्केट में खूब बिक रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगता है। अब आप कहेंगे कि चुटकी भर सिंदूर लगाना है असली-नकली का क्या करें? अगर आप लंबे समय से सिंदूर लगा रही हैं और वह नकली है, तो आपको आगे चलकर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं आपके बाल भी झड़ सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं असली-नकली सिंदूर में क्या अंतर होता है।

कैसा होता है नकली सिंदूर?

सिंदूर का रंग गहरा और चमकीला बनाने के लिए सस्ते पिगमेंट/डाई और कभी-कभी हानिकारक भारी धातुएं मिलाई जा सकती हैं। भारत के NCDC की रिपोर्ट में सिंदूर से जुड़े लेड एक्सपोजर और विषाक्तता का एक मामला भी दर्ज है। इसके अलावा, रेड लेड ऑक्साइड को लेकर भी सरकारी विज्ञान पोर्टल पर जानकारी मौजूद है। यही कारण है कि अब CSIR-NBRI ने बिना भारी धातुओं वाला हर्बल सिंदूर बनाया है।

असली सिंदूर की पहचान कैसे करें

  • असली-नकली सिंदूर देखने में एक जैसा लगता है। आपको हथेली पर सिंदूर लेना है और उसे रगड़कर फूंक मारना है। अगर सिंदूर उड़ जाता है, तो वह असली है अगर वह जमा हुआ दिख रहा है, तो कुछ मिलावट है। असली सिंदूर बेहद हल्का होता है, जो उड़ जाता है।
  • असली-नकली सिंदूर की पहचान आप पानी के जरिए भी कर सकती हैं। गिलास भर पानी में चुटकीभर सिंदूर डालें और फिर चेक करें। अगर सिंदूर घुलकर पानी का रंग लाल हो रहा है, तो यह केमिकल है। अगर सिंदूर आपका असली है, तो वह घुलेगा नहीं पानी में नीचे बैठ जाएगा और ज्यादा रंग भी नहीं बदलेगा।

  • अगर सिंदूर में मिलावट ज्यादा की जाती है, तो स्किन के संपर्क में आते ही वह जलन, खुजली पैदा करता है। अगर आपको सिंदूर लगाने पर ऐसा महसूस हो रहा है, तो उसे न लगाएं और जांच करवाएं। उसमें कई केमिकल मिले हो सकते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा चटक या असामान्य रंग वाला सिंदूर भी नकली हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको सिंदूर से किसी तरह की गंध आ रही हो, तो भी न खरीदें। सिंदूर हमेशा अच्छी क्वालिटी और सही विक्रेता से लें। पैकेट वाला ले रही है, तो उसकी पैकेजिंग पढ़ें।

नोट- सिंदूर की पहचान करने के लिए ये बेसिक चीजें हैं, अगर आपको किसी भी तरह का संदेह हो तो आप लैब टेस्ट भी करवा सकती हैं। सिंदूर खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग और क्वालिटी के बारे में लिखी डिटेल को पढ़ें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीकहीं आप भी तो नहीं लगा रहीं नकली सिंदूर? ऐसे करें असली की पहचान