दाढ़ी के बालों की ग्रोथ है धीमी? इन 2 चीजों को लगाने से मिलेगा फायदा, जानें कैसे लगाएं
पुरुषों की पर्सनैलिटी का खास हिस्सा होती है उनकी दाढ़ी। अगर दाढ़ी घनी और अच्छी न हो तो कई जेंट्स कॉन्फिडेंस फील नहीं करते। आपकी बियर्ड ग्रोथ धीमी होती है, तो कुछ घरेलू तरीकों उन्हें बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

पुरुषों की दाढ़ी उनकी पर्सनैलिटी को बेहतर दिखाने में मदद करती है। कई लोग चेहरे को लंबा और परफेक्ट दिखाने के लिए लंबी और घनी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं लेकिन अगर ग्रोथ कम हो तो बाल जल्दी नहीं उगते। ऐसे में फिर लोग बियर्ड ट्रीटमेंट्स लेते हैं या फिर महंगे तेल और क्रीम लगाने लगते हैं। अगर आप भी दाढ़ी के बालों की धीमी ग्रोथ से परेशान हो चुके हैं और कई चीजें ट्राई कर चुके हैं, तो अब सिर्फ 2 चीजों को लगाकर देखें। इन 2 चीजों को लगाने से कई लोगों को अच्छा रिजल्ट मिला है और ये बिल्कुल नेचुरल है जो ज्यादातर घरों में आसानी से मिल भी जाएंगी।
ग्रोथ क्यों रहती है कम?
कुछ लोगों में हार्मोनल बदलाव, उम्र या जींस के कारण दाढ़ी की ग्रोथ धीमी रहती है। तो वहीं कुछ लोगों की खराब स्लीप साइकिल, खान-पान भी इसका कारण हो सकता है। अगर आप ज्यादा तनाव में रहते हैं, तब भी दाढ़ी या सिर के बालों की ग्रोथ पर सीधा असर पड़ेगा। पुरुषों में खासतौर पर टेस्टोस्टेरोन और डीएचटी दाढ़ी के विकास को कंट्रोल करते हैं। अगर इनका लेवल कम होता है, जो हेयर ग्रोथ कम होने लगता है।
किन चीजों से बढ़ेगी ग्रोथ
अगर आप कई चीजें ट्राई करके परेशान हो चुके हैं, तो अब दाढ़ी की ग्रोथ बढ़ाने के लिए 2 घरेलू तरीके अपनाकर देखें। बस इन तरीकों को अपनाने से पहले सही तरीका जान लें।
- एलोवेरा जेल बढ़ाएगा ग्रोथ
एलोवेरा हर घर में लगा होता है और इसका जेल बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। एलोवेरा जेल स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और डेड स्किन को साफ कर बालों को नमी देता है। साथ ही ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों में होने वाली रूसी या खुजली की समस्या को भी दूर करते हैं। एलोवेरा जेल 2 चम्मच निकाल लें और इसमें 1 चम्मच नारियल या कैस्टर ऑयल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को दाढ़ी के बालों पर लगाते हुए मसाज करें। ध्यान रखें कि इसे लगाने के 1 घंटे तक दाढ़ी को धोना नहीं है। अगर संभव हो तो आप रात में सोने से पहले इसे लगाएं। इससे ग्रोथ जल्दी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- प्याज का रस लगाकर देखें
प्याज का रस बालों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है और ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। प्याज के रस में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इससे बाल घने भी होते हैं। प्याज को पीसकर रस निकाल लें और रुई की मदद से दाढ़ी पर लगाएं। 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर पानी से धोएं। प्याज के रस से भी आपके दाढ़ी के बाल बढ़ेंगे।
बियर्ड ग्रोथ के लिए क्या करें और क्या न करें
स्मोकिंग, ड्रिंकिंग बिल्कुल न करें और ऑयली या जंक फूड से भी परहेज करें। ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी बालों की ग्रोथ पर असर पड़ेगा। अच्छी नींद, डाइट और खूब पानी पिएं। इसके अलावा दाढ़ी को रेगुलर साफ करें, तेल से मालिश करें और ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें।
नोट- ये नेचुरल तरीके हैं और दोनों को इस्तेमाल करने पर फौरन रिजल्ट नहीं मिलेगा। आपको करीब 1 महीने तक इन्हें रूटीन के साथ लगाना होगा, तब आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


