फेस कट के हिसाब से कैसी हो आइब्रो? पतली या मोटी, यहां जानें सही ऑप्शन
फेस शेप के हिसाब से परफेक्ट आइब्रो बनी हो, तो चेहरा और भी खूबसूरत लगने लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि सही फेस शेप कैसे पता करें और उसके हिसाब से आइब्रो कैसी होनी चाहिए।

चेहरे की खूबसूरती में आइब्रो का बहुत बड़ा रोल होता है, लेकिन अक्सर लड़कियां इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनकी आइब्रो पतली होनी चाहिए या मोटी। सही आइब्रो शेप न सिर्फ आपके फीचर्स को बैलेंस करता है, बल्कि पूरे लुक को भी निखार देता है। ज्यादा महिलाएं थ्रेडिंग कराते समय कहती हैं कि ज्यादा पतली न करना लेकिन कई बार पतली आइब्रो भी आपके फेस पर अच्छी लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आपको अपना सही फेस कट पता हो और उसी हिसाब से सही आइब्रो चुनें, जिससे आपकी नेचुरल ब्यूटी और भी उभरकर सामने आए। चलिए आपको बताते हैं फेस शेप के हिसाब से कैसी आइब्रो होनी चाहिए?
फेस शेप कैसे पहचानें?
सबसे पहले ये जान लीजिए कि अपना फेस शेप आपको कैसे पहचानना है। फेस शेप जानने के लिए शीशे के आगे खड़े हो जाइये और एक स्केच या मार्कर पेन लीजिए। बालों को जूड़ा बनाकर पीछे बांध लें। अब फेस शेप को सामने देखते हुए मार्कर से राउंड, ओवल या जो भी शेप वैसे ही ड्रॉ करें। जैसा भी बना पाएंगी वही आपका सही शेप होगा।
अब इन कॉमन फेस शेप्स से मैच करें-
ओवल- लंबा चेहरा, हल्का कर्व
राउंड- बराबर चौड़ाई और लंबाई, गोल शेप
स्क्वायर- चौड़ा माथा और मजबूत जॉलाइन
हार्ट- चौड़ा माथा, पतली चिन
डायमंड- गाल चौड़े, माथा और चिन पतला।
आइब्रो कौन सी होगी परफेक्ट?
गोल चेहरे के लिए- गोल चेहरा है और आपको बोल्ड-शार्प आइब्रो चाहिए। धनुष के आकार में आइब्रो बनवाएं। इसका मतलब है आइब्रो को बीच से अपलिफ्ट करवाएं, इससे बोल्ड और फेस लुक टॉल दिखेगा।
ओवल चेहरे के लिए- ओवल शेप पहले से ही बैलेंस और शार्प दिखता है, तो आपको आइब्रो को नेचुरल रखना है और हल्का सा आर्च देना है। इसमें आइब्रो घनी रखनी है।
हार्ट शेप फेस- आपका फेस हार्ट शेप में है, तो आइब्रो गोल शेप में बनवाएं। ये आइब्रो सिंपल लगती है लेकिन हार्ट शेप फेस पर अच्छी लगेगी। इसमें आपको आइब्रो पतली नहीं रखनी है बल्कि थोड़ी मोटी और घनी रखें।
स्क्वॉयर फेस शेप- चौकोर फेस को लंबा दिखाने के लिए आइब्रो खास रोल निभाती है। आइब्रो परफेक्ट हो तो चेहरा लंबा दिखने का भ्रम पैदा होता है। इसके लिए आपको आइब्रो बनवानी है और इसमें बीच में हल्का सा झुकाव देते हुए आइब्रो बोन के ऊपर हल्का सा उभार दें।
डायमंड फेस के लिए- हल्का सा कर्व वाला आर्च डायमंड फेस पर सबसे ज्यादा सूट करता है। यह आपके चेहरे के शार्प एंगल्स को सॉफ्ट बनाता है और माथे को बड़ा दिखाता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


