रक्षाबंधन से पहले घर की चीजों से 3 स्टेप में करें फेशियल, साफ-ग्लोइंग दिखेगी स्किन

लाइव हिन्दुस्तान
share

घर में रखी चीजें स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। रक्षाबंधन आने वाला है और ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन साफ दिखे तो घर पर मौजूद चीजों से 3 स्टेप में फेशियल करना शुरू करें। 

How to do a facial in 3 steps using household items
घर पर मौजूद चीजों से 3 स्टेप में फेशियल कैसे करें

महिलाओं को अपना चेहरा साफ और बेदाग पसंद होता है। जिसे पाने के लिए वह तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं और तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप घरेलू चीजों को चेहरे पर लगाना शुरू करें। यहां हम तीन स्टेप में घर पर मौजूद चीजों से फेशियल करने का तरीका बता रहे हैं। इन तीन स्टेप्स में आप साफ और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अच्छी स्किन चाहती हैं तो यहां बताए तरीके से फेशियल जरूर करें। सीखे 3 स्टेप फेशियल

पहला स्टेप

इस स्टेप में स्किन को साफ और एक्सफोलिएट करना है। इसके लिए आपको फिटकरी के छोटे से टुकड़े और गुलाब जल की जरूरत होगी। इसे अपनाने के लिए फिटकरी को गुलाब जल में डुबोएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्क्रब करें और फिर चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

दूसरा स्टेप

इस स्टेप में चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करनी है ताकी स्किन को अच्छे से पोषण मिल सके। इस स्टेप में आपको चाहिए 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1 विटामिन ई कैप्सूल और नींबू के रस की कुछ बूंदें। इसके लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर चेहरे पर इसे लगाएं। अब 3 से 4 मिनट तक मसाज करें और चेहरे पर ही लगा रहने दें। अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो ही ग्लिसरीन लगाएं वरना स्किप करें।

तीसरा स्टेप

तीसरे स्टेप में चेहरे को मॉइस्चराइज करना है। इस स्टेप को सही तरह से फॉलो करने पर स्किन को अच्छा ग्लो मिलेगा। इसके लिए एक चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। फिर1 विटामिन ई कैप्सूल और एक चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। तुरंत ग्लो, मॉइस्चराइजेशन और पोषण पाने के लिए इस फेशियल स्टेप को अपनाएं।

इस फेशियल से होने वाले फायदे

  • जवां, टाइट और ग्लोइंग स्किन
  • झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है
  • बेदाग और साफ रंगत
  • तुरंत मॉइस्चराइजेशन और पोषण

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीरक्षाबंधन से पहले घर की चीजों से 3 स्टेप में करें फेशियल, साफ हो जाएगी स्किन