गंदा हेलमेट बन सकता है हेयर फॉल की वजह, जानें सही तरीके से साफ करने का तरीका
अगर आप रोज हेलमेट पहनते हैं और उसे साफ नहीं करते, तो उसमें पसीना, तेल और धूल जमा हो सकती है। इससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हेलमेट की सही सफाई बहुत जरूरी है।

जो लोग रोज बाइक या स्कूटर चलाते हैं, उनके लिए हेलमेट पहनना बहुत जरूरी होता है। यह हमारी सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। लेकिन बहुत से लोग हेलमेट पहनते तो हैं, पर उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते। अगर हेलमेट को लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए, तो उसमें पसीना, तेल और धूल जमा हो जाती है। इससे हेलमेट के अंदर बैक्टीरिया और फंगस भी पनप सकते हैं। यह गंदगी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती है और कई बार बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए हेलमेट को समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले निकालें अंदर की फोम पैडिंग
- हेलमेट के अंदर जो फोम पैडिंग होती है, वही सबसे ज्यादा पसीना और गंदगी सोखती है।
- सबसे पहले हेलमेट की अंदर की फोम पैडिंग को सावधानी से निकाल लें। इन पैड्स को पानी में बेबी शैम्पू मिलाकर 3 से 4 घंटे तक भिगोकर रखें।
- बेबी शैम्पू हल्का होता है और यह पसीने और तेल को आसानी से साफ कर देता है, साथ ही फोम को भी नुकसान नहीं पहुंचाता।
पैडिंग को अच्छी तरह धोकर सुखाएं
- कुछ घंटों बाद पैडिंग को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
- ध्यान रखें कि इन पैड्स को पूरी तरह सूखने दें। अगर इनमें नमी रह गई तो बदबू या फंगस की समस्या हो सकती है।
पूरे हेलमेट को पानी में ना डुबोएं
- कभी भी पूरे हेलमेट को पानी में नहीं डालना चाहिए।
- हेलमेट का हार्ड शेल और अंदर की परतें पानी को रोक सकती हैं। अगर हेलमेट अंदर से ठीक से सूखा नहीं तो उसमें फंगस, बदबू और बैक्टीरिया बनने लगते हैं।
- वाइजर को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें
- हेलमेट के वाइजर (ग्लास) को अलग करके साफ करें।
- इसे गर्म पानी में हल्का सा गीला किए हुए माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। इससे धूल, उंगलियों के निशान और दाग आसानी से हट जाते हैं और ग्लास पर खरोंच भी नहीं पड़ती।
- इसके बाद दूसरे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से इसे अच्छी तरह सुखा लें।
हेलमेट के बाहरी हिस्से की सफाई
- हेलमेट के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए हल्का गीला माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें।
- इससे हेलमेट पर जमी धूल और पसीने के निशान आसानी से साफ हो जाते हैं। इसके बाद सूखे कपड़े से हेलमेट को अच्छी तरह पोंछ लें।
स्क्रू और छोटे हिस्सों की भी सफाई करें
- अगर हेलमेट में कुछ रिमूवेबल पार्ट्स या स्क्रू हैं, तो उन्हें भी खोलकर साफ करें।
- इन जगहों पर अक्सर धूल जमा हो जाती है, जिससे हेलमेट जल्दी गंदा लगने लगता है।
अंत में हेलमेट को दोबारा जोड़ें
- जब हेलमेट के सभी हिस्से पूरी तरह सूख जाएं, तब उन्हें वापस सही तरीके से लगा दें।
- साफ हेलमेट ना सिर्फ बदबू से बचाता है बल्कि स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है और बालों को नुकसान होने से बचाता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


