महंगे तेल की जरूरत नहीं! 250 ग्राम आंवले से बना लें ये हेयर ऑयल, दूर होगी बालों से जुड़ी हर समस्या

Mar 05, 2026 11:02 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Homemade Hair Oil: आंवले का सीजन चल ही रहा है और रसोई में रखी दो-चार चीजें ले कर आप ये तेल तैयार कर सकते हैं। बालों से जुड़ी हर समस्या में ये फायदेमंद है और बनाने में आसान भी। तो चलिए फटाफट इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

महंगे तेल की जरूरत नहीं! 250 ग्राम आंवले से बना लें ये हेयर ऑयल, दूर होगी बालों से जुड़ी हर समस्या

बालों से जुड़ी प्रॉब्लम काफी आम हो गई हैं। वो बालों का झड़ना हो, ग्रोथ रुक जाना, असमय बालों का सफेद होना या फिर उनकी चमक चली जाना। अब इनके लिए महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स तो आपने भी ट्राई किये होंगे, लेकिन कई बार रिजल्ट खास मिलता नहीं है। जबकि कुछ घरेलू नुस्खे ही इतने असरदार साबित हो जाते हैं कि ट्राई करना तो बनता है। आज ऐसे ही एक हेयर ऑयल की रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। आंवले का सीजन चल ही रहा है और रसोई में रखी दो-चार चीजें ले कर आप ये तेल तैयार कर सकते हैं। बालों से जुड़ी हर समस्या में ये फायदेमंद है और बनाने में आसान भी। तो चलिए फटाफट इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

आंवले और मेथीदाना से बनाएं हेयर ऑयल

बालों का झड़ना हो या कोई भी अन्य समस्या, घर पर ही आप एक हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको रसोई में ही रखी कुछ चीजों की जरूरत होगी, जैसे -

  • नेचुरली कोल्ड प्रेस्ड नारियल का तेल (लगभग 1 लीटर)
  • कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) - 50 ml
  • आंवला - (250 ग्राम)
  • मेथी दाना - (50-60 ग्राम)
  • कलौंजी के दाने - (50-60 ग्राम)
  • करी पत्ता (3-4 टहनियां)

हेयर ऑयल बनाने की विधि

हेयर ऑयल बनाने के लिए हमेशा लोहे की कढ़ाही का इस्तेमाल करें। इसे लो फ्लेम पर गैस पर चढ़ाएं। इसमें नारियल का तेल, अरंडी का तेल, मेथी दाना, कलौंजी और करी पत्ता बताई गई मात्रा में मिलाएं। साथ में आंवले को भी कद्दूकस कर के एड कर दें। सभी चीजों को धीमी आंच पर आधे घंटे के लिए पकने दें। गैस बंद करें और कढ़ाही को उठाकर 24 घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। इससे सभी चीजों का अर्क तेल में अच्छी तरह मिल जाएगा। अब किसी कपड़े या छलनी की मदद से तेल को छानकर किसी शीशी में स्टोर कर लें।

कैसे इस्तेमाल करना है?

इस होममेड हेयर ऑयल को आपको बाल धोने से करीब 1 या 2 घंटे पहले अप्लाई करना है, फिर बाल धो लेने हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

इस तेल से बालों को कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें मौजूद आंवला बालों को पोषण देने और उनकी ग्रोथ बेहतर करने में मदद करता है। ये बालों को सफेद होने से भी रोकता है। वहीं मेथी दाना और कलौंजी बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयरफॉल कंट्रोल करने में सहायक मानें जाते हैं। करी पत्ता स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ और रूखेपन की समस्या भी कम होती है। नारियल तेल बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, जिससे बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।