
घर पर सिर्फ 5 रुपये में बन जाती है ये कोरियन विंटर नाइट क्रीम, चेहरा देख सब पूछेंगे- क्या लगाती हो?
DIY Night Cream: सर्दियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप मार्केट में पैसे फूंककर आएं। यहां आप 5 रुपये में इफेक्टिव ग्लो देने वाली क्रीम बना सकती हैं।
आज कल कोरियन ग्लास स्किन लोगों को काफी आकर्षित करती है। कोरियन स्किन और हेयर प्रोडक्ट्स में चावल प्रमुखता से पाया जाता है। आप शीशे जैसी चमकती त्वचा चाहती हैं तो इसके लिए बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। घर पर आप एक क्रीम बना सकते हैं जिसकी लागत 5 रुपये से भी कम ही होगी। आप यहां सीख सकते हैं चावल की बनी नाइट क्रीम जो कि मां ये कैसे करूं यूट्यूब चैनल पर खूब देखी गई है।
क्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए...
यह क्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए थोड़े से चावल। ऐलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और ऑलिव या नारियल का तेल। चावलों को सबसे पहले धो लें वरना इनमें लगे केमिकल का स्किन में पहुंचने का खतरा रहता है। अब चावल को 4 से 5 बार धो लें जब तक पानी साफ ना हो जाए। चावल साफ होने पर इसमें पीने वाला पानी डालकर भिगा लें। चावल में अमीनो एसिड्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये स्किन को ब्राइट बनाते हैं। चावल फूलकर दूधिया रंग के हो जाएं इसे व्हिस्कर से दबा-दबाकर क्रश करना है। मिक्सी में चावल ज्यादा पिस जाएंगे तो इन्हें व्हिस्कर या चमचे से पीसना बेहतर होगा। अब चावल के पानी को निकाल लें। चावल को खाने में यूज कर सकते हैं। अब इस पानी को साफ स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें। इसे टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं चावल की क्रीम
अब बचे चावल के पानी से क्रीम बनाएंगे। एक बर्तन में फ्रेश ऐलोवेरा जेल लें अगर फ्रेश नहीं है तो मार्केट का यूज करें लेकिन यह ग्रीन नहीं होना चाहिए। ट्रांसपेरेंट ऐलोवेरा जेल लें। अब इसमें चावल का पानी मिलाकर धीरे-धीरे फेंटते जाएं। पानी ज्यादा नहीं डालना है, कंसिस्टेंसी क्रीम जैसी गाढ़ी रखनी है।
1 हफ्ते तक के लिए बनाकर रखें
फेंटने के बाद इसमें विटामिन ई के दो कैप्स्यूल मिला दें। आपकी क्रीम लगाने के लिए रेडी है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें नारियल या जैतून का तेल मिला सकते हैं। वरना इसे ऐसे ही लगाएं। टोनर और क्रीम दोनों में कोई प्रिजर्वेटिव नहीं है तो इसे ज्यादा दिनों तक स्टोर नहीं कर सकते हैं। इसे थोड़ी-थोड़ी क्वॉन्टिटी में बनाकर 1 वीक में यूज कर लें। इस क्रीम को अच्छी तरह फेंट लें तो यह सफेद हो जाएगी। रात में सोने से पहले इस क्रीम को साफ चेहरे पर लगाकर सो जाएं।। सर्दी के मौसम में इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




