हाथ-पैर एक बार में ही चमकने लगेंगे, उपासना वोहरा के बताए 3 स्टेप फार्मूले को करें ट्राई
Body polishing at home: सर्दियों के खत्म होते ही स्लीवलेस और शार्ट्स पहनने की तैयारियां शुरू होने लगती है। तो लड़कियां घर में ही बगैर पैसे खर्च किए हाथ-पैर और बॉडी को नेचुरल तरीके से चमकाने का ये उपाय आजमा सकती हैं। उपासना वोहरा ने बताया 3 स्टेप में बॉडी पॉलिशिंग का तरीका।

सर्दियां खत्म हो रही हैं। फिर से वहीं धूप और धूल की वजह से स्किन पर टैनिंग और ब्लैकनेस दिखना स्टार्ट हो जाएगी। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे को अभी से यूज करना स्टार्ट कर दें। ये आपके बॉडी, हाथ-पैर में होने वाली टैनिंग को हमेशा दूर रखने में मदद करेंगे। साथ ही वैलेंटाइन डे आ रहा तो अगर आप स्पेशल मोमेंट के लिए किसी ब्यूटीफुल सी ड्रेस को वियर करने वाली हैं। तो इस होममेड बॉडी पॉलिशिंग पैक से स्किन को ग्लो और शाइन दे सकती हैं। जान लें उपासना वोहरा के बताए इस 3 स्टेप बॉडी पॉलिशिंग पैक के बारे में...
3 स्टेप में बॉडी होगी क्लीन
बनाएं ये इफेक्टिव स्क्रब
बॉडी को क्लीन और शाइनी बनाना है तो सबसे पहले जेंटली एक्सफोलिएट करना जरूरी है। जिससे स्किन पर जमा हो रहे सारे डेड स्किन को रिमूव करने में मदद मिल सके। स्क्रब बनाने के लिए एक से दो चम्मच बेसन लें और उसमे दही ऐड करें। अब इस नेचुरल स्क्रब से हाथ-पैर और शरीर के जिस भी हिस्से से टैनिंग हटानी है या ग्लो लाना है, वहां पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करते हुए रब करें। करीब 3-4 मिनट बाद किसी गीले टॉवल से पोंछ दें।
नेचुरल शाइन देगा ये होममेड नुस्खा
बॉडी पर मौजूद डेड स्किन को हटाने के बाद अब स्किन को नेचुरल शाइन देने और हो रही टैनिंग को इफेक्टिवली दूर करने के लिए मसूर की दाल से बने पैक से मसाज करें। इस पैक को बनाने के लिए मसूर की ऑरेंज दाल का पाउडर लेकर उसमे टमाटर की प्यूरी को मिलाएं और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर स्किन पर सूट करता हो तो हनी मिक्स करें नहीं तो अवॉएड करें। अब इस ग्लो लाने वाले पैक से मसाज करें और फिर गीले कपड़े से पोंछ दें। मसाज करीब 3-4 मिनट ही करें।
लगाएं ये पैक
बॉडी को स्क्रब और पॉलिशिंग पैक से मसाज करने के बाद अब तीसरे स्टेप में पैक बनाकर लगाएं। इसके लिए चावल का पाउडर और दही डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बॉडी पर पतली सी लेयर में लगाएं। करीब 30 मिनट बाद धो लें। इन 3 स्टेप को बॉडी पर अप्लाई करेंगे तो स्किन पर नेचुरल शाइन नजर आने लगेगी और पूरी गर्मी आपके चमकते हाथ-पैरों को देखकर लोग जरूर पूछेंगे क्या लगाती हो।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


