Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीhome remedies to get rid of dandruff ayurvedic toner make at home for scalp
डैंड्रफ से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से जान लें असरदार घरेलू टोनर, दूर हो जाएगी समस्या

डैंड्रफ से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से जान लें असरदार घरेलू टोनर, दूर हो जाएगी समस्या

संक्षेप:

Ayurvedic Toner For Dandruff: सर्दियां शुरू होते ही बालों से झड़ने वाली सफेद रूसी से परेशान हो जाते हैं और शर्मिंदा होकर एंटी डैंड्रफ शैंपू का यूज करते हैं। लेकिन पूरी तरह से डैंड्रफ नहीं जाते हैं तो इस घरेलू आयुर्वेदिक टोनर को बनाकर बालों में लगाएं, जल्दी ही दिखेगा असर।

Jan 15, 2026 02:23 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियां आते ही ड्राईनेस बढ़ जाती है। वहीं बालों की स्कैल्प में भी डैंड्रफ की समस्या ज्यादा होने लगती है। लेकिन इसका कारण स्कैल्प की ड्राईनेस नहीं होती बल्कि ये बालों में होने वाले फंगस की वजह से होता है। कई बार बालों की ठीक से सफाई ना करने और हार्मोनल बदलावों के कारण भी डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आयुर्वेद की डॉक्टर एकता ने बालों में डैंड्रफ होने की समस्या को खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक टोनर बताया है। जिसे बड़े ही आराम से किचन की चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है। ये डैंड्रफ की प्रॉब्लम को कम करने में मदद करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डैंड्रफ भगाने वाला टोनर कैसे बनाएं?

बालों में डैंड्रफ की समस्या हो रही तो इस घरेलू टोनर को बनाकर रेडी कर लें। जिसके आयुर्वेदिक गुण रूसी की समस्या को खत्म करने में मदद करेंगे। टोनर बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत होगी...

करी पत्ता 25-30

रोजमेरी पत्तियां 10-15 ग्राम

मेथी दाना 50 ग्राम

एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर

10 लौंग

कैसे बनाएं टोनर

आयुर्वेदिक टोनर बनाने के लिए पचास मिलील पानी लें और उसमे मेथी दाना, लौंग, करी पत्ता, रोजमेरी लीव्स को डालकर उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि ये आधा ना हो जाए। अब इसे ठंडा करके छान लें और स्प्रे बोतल में भर लें। स्प्रे बोतल में भरे मिक्सचर में ही एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डाल दें और मिक्स कर लें।

टोनर लगाने का तरीका भी जान ले

रोजाना रात को सोने से पहले इस स्प्रे को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से स्प्रे करें। हो सके तो दिन में भी एक बार जड़ों पर लगाकर छोड़ दें। अगले दिन माइल्ड शैंपू या किसी भी हर्बल शैंपू से हेयर वॉश कर लें। धीरे-धीरे कुछ ही समय में बालों में होने वाले डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:सर्दियों में बालों के झड़ने से परेशान हैं तो ट्राई करें मनप्रीत का ये हेयर सीरम
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।