Holi 2026: पहली बार में उतर जाएगा पक्का-गाढ़ा होली का रंग, ये नेचुरल 3 स्टेप तरीका ट्राई करें!
पक्के गाढ़े रंग को उतारने के लिए दीप्ति कपूर ने 3 स्टेप तरीका शेयर किया है। इस तरीके से आप घर में रखी नेचुरल चीजों से ही रंग रिमूव कर पाएंगे। कितना भी गाढ़ा रंग हो एक बार में ही रिजल्ट देखकर आप हैरान हो जाएंगे और सबसे अच्छी बात स्किन को डैमेज भी नहीं होगा।

होली खेलने में तो खूब मजा आता है लेकिन बाद में जब रंग छुड़ाने की बारी आती है, तो हालत खस्ता हो जाती है। गुलाल तो आसानी से छूट जाता है लेकिन गलती से भी अगर पक्का रंग लग गया है, तो वो उतरने का नाम नहीं लेता। कई लोग तो इसे छुड़ाने के लिए कई बार साबुन घिसते हैं, यहां तक कि डिटर्जेंट और कपड़े धोने वाला साबुन भी मलना शुरू कर देते हैं। इससे रंग तो उतरता नहीं, उल्टा स्किन और खराब हो जाती है। ऐसे ही पक्के गाढ़े रंग को उतारने के लिए दीप्ति कपूर ने 3 स्टेप तरीका शेयर किया है। इस तरीके से आप घर में रखी नेचुरल चीजों से ही रंग रिमूव कर पाएंगे। कितना भी गाढ़ा रंग हो एक बार में ही रिजल्ट देखकर आप हैरान हो जाएंगे और सबसे अच्छी बात स्किन को डैमेज भी नहीं होगा। आइए जानते हैं-
स्टेप 1- सबसे पहले नारियल का तेल अप्लाई करें
सबसे पहले तो जहां भी पक्का-गाढ़ा होली का रंग लग गया है, वहां अच्छी मात्रा में नारियल का तेल अप्लाई कर लें। हल्के हाथों से इसकी मसाज करें और फिर लगभग दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे रंग उतारना काफी आसान हो जाएगा और स्किन को ज्यादा रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
स्टेप 2- उबटन बनाकर लगाएं
अब बारी है एक नेचुरल उबटन बनाकर लगाने की। इसके लिए एक कटोरी में बेसन लें और इसमें चुटकी भर हल्दी और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें। थोड़ा सा दूध डालकर एक उबटन बनाकर तैयार कर लें। ये उबटन स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करती है, जिससे गाढ़े से गाढ़ा रंग भी रिमूव होना शुरू हो जाता है। स्किन डैमेज भी नहीं होती और ज्यादा देर तक रगड़ना भी नहीं पड़ता।
स्टेप 3: 5 मिनट तक रगड़ें नींबू
उबटन को लगभग दस मिनट तक लगाकर छोड़ना है। इसके बाद एक नींबू लें और बीच के काट लें। फिर इसे अच्छे से स्किन पर स्क्रब करें। नींबू भी स्किन को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन रिमूव करने में हेल्प करता है। हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो फेस पर नींबू अप्लाई करने से बचें। इसे आपको लगभग पांच मिनट लगाकर छोड़ना है। इसके बाद रगड़ते हुए उबटन को रिमूव करें। सारा पक्का-गाढ़ा रंग काफी हद तक रिमूव हो जाएगा।
मॉइश्चराइज करना ना भूलें
ये थ्री स्टेप प्रॉसेस आपका ज्यादा से ज्यादा रंग रिमूव कर देगा। हालांकि इसके बाद स्किन थोड़ी सी ड्राई हो सकती है। इसलिए बाद में एक थिक मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई कर लें। बॉडी पर आप लोशन या ऑयल भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं फेस पर आप जो भी मॉइश्चराइजर डेली बेसिस पर अप्लाई करते हैं, उसे लगा लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



