पक्के रंग को साफ करने के लिए इंटरनेट पर वायरल हैं ये हैक्स, आप भी आजमाएं

Mar 04, 2026 03:23 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पक्के रंग को छुड़ाने के लिए तरीके खोज रहे हैं तो यहां पर कुछ बेहतरीन हैक्स हैं।ये हैक्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। स्किन साफ करने के लिए आप भी इन्हें आजमा कर देख सकते हैं। 

पक्के रंग को साफ करने के लिए इंटरनेट पर वायरल हैं ये हैक्स, आप भी आजमाएं

होली खेलने में खूब मजा आता है। पानी और रंगों से होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा टेंशन इन रंगों को छुड़ाने में होती है। गुलाल तो आसानी से सिर्फ पानी और फेसवॉश की मदद से छूट जाता है, लेकिन जब बात पक्के रंग को साफ करने की आती है तो खूब साबुन लगाने के बाद भी रंग साफ नहीं होता है। साबुन का इस्तेमाल करने से पक्का रंग साफ नहीं होता बल्कि स्किन पूरी तरह से डैमेज हो जाती है। इस तरह के रंग को साफ करने के लिए इंटरनेट पर कुछ हैक्स वायरल हो रहे हैं। जिन्हें आप भी आजमा सकते हैं।

पक्के रंग को छुड़ाने के लिए वायरल हैक्स

1) पेट्रोलियम जेली- भारतीय घरों में पेट्रोलियम जेली मौजूद होती है। इसका इस्तेमाल होली के पक्के रंग को छुड़ाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा सी पेट्रोलियम जेली लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर अच्छे से मालिश करें।

2) नारियल तेल और बेसन वाला हैक- रंग साफ करने के लिए नारियल का तेल भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले नारियल के तेल से अच्छे से मालिश करें। फिर बेसन में हल्दी, नींबू और तेल को अच्छे से मिलाएं और फेस पर स्क्रब करें और नींबू के छिलके से मालिश करने के बाद फेस वॉश करें।

3) वायरल ईनो फेस पैक- पक्के रंगों की मोटी परत को साफ करने के लिए ये हैक काफी वायरल हो रहा है। इसे बनाने के लिए बेसन में दही, नींबू, ईनो, और नारियल का तेल मिलाएं। फिर इसे अच्छे से मिक्स करें और पूरी तरह से चेहरे पर इसकी मालिश करें।

4) ईनो और शैम्पू वाला नुस्खा- अगर होली का पक्का आपकी हथेली पर लग गया है तो आप इसे साफ करने के लिए ईनो, शैम्पू और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स करें और फिर इससे हाथों को धो लें।

5) फेस वॉश और सरसों तेल- चेहरे से पक्के रंग को साफ करने के लिए फेस वॉश में सरसों का तेल मिलाएं और फिर इससे चेहरे और उन हिस्सों पर मालिश करें जहां पर पक्का रंग लगा है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।