Holi Hair Care Tips: होली का रंग बालों में चढ़ गया तो छुड़ाने के लिए डॉक्टर ने शेयर किया खास तरीका

Feb 24, 2026 11:35 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Holi Hair Care Tips: होली का रंग बालों पर चढ़ गया तो उसे रिमूव करने का ये हैक जरूर जान लें। डॉक्टर ने शेयर किया कि आखिर कैसे बालों पर लगे रंग को आसानी से हटाया जा सकता है। साथ ही ये एप्पल साइडर विनेगर वाला टिप्स भी काम आएगा।

Holi Hair Care Tips: होली का रंग बालों में चढ़ गया तो छुड़ाने के लिए डॉक्टर ने शेयर किया खास तरीका

होली पर रंग खेलना तो सभी चाहते हैं लेकिन बाद में होने वाली परेशानियों से घबराते हैं। खासतौर पर जो पक्का रंग होता है आमतौर पर चढ़ जाता है तो आसानी से नहीं छूटता। स्किन के साथ बालों पर भी कई बार ये रंग रह जाता है। जिसे छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन इस एक हैक से बालों पर चढ़ा रंग आसानी से छूट जाएगा। स्किन एंड हेयर डॉक्टर सोनाली चौधरी ने बालों पर चढ़े रंग को छुड़ाने के लिए आसान सा हैक शेयर किया है।

रंग खेलने से पहले ही कर लें बालों को प्रोटेक्ट

वैसे तो जब आप रंग खेलने जा रही हों तो पहले से ही तैयारी करके रख लें। बालों में कोकोनट या ऑलिव ऑयल की एक मोटी परत लगा कर रखें। जिससे बालों पर लगा रंग हेयर वॉश के साथ निकल जाए। लेकिन कई बार जब आप घर से बाहर ऑफिस, कॉलेज जाते हैं तो वहां पर रंग खेला जाता है और वो रंग बालों पर चढ़ा रह जाता है। ऐसे में ये हैक आपकी मदद करेगा।

बालों को बीयर से साफ करें

डॉक्टर सोनाली ने रील्स में शेयर किया है कि अगर बालों पर कलर नहीं हुआ है तो बालों को पानी से साफ करने के बाद बीयर से धो लें। ऐसा करने से बालों और स्कैल्प पर चढ़ा रंग आसानी से छूट कर निकल जाता है।

एप्पल साइडर विनेगर भी दिखाएगा असर

अगर आपके पास बियर नहीं है तो आप एप्पल साइडर विनेगर की मदद से भी बालों पर चढ़े रंग को छुडा़ सकते हैं। सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह से मसाज करते हुए क्लीन करें। जिससे जितना हो सके रंग एक बार में ही निकल जाएं। फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें। जब बाल धो लिया तो अब किसी मग में दो से तीन ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर डालकर सॉल्यूशन तैयार करें। इस सॉल्यूशन को बालों पर जड़ों से लेकर नीचे तक डालें और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से अच्छी से वॉश कर लें। बालों पर लगा होली का रंग आसानी से निकल जाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।