Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीhema malini simple skin care tips to tighten face skin after age of 60
60 की उम्र के बाद भी त्वचा में बनी रहेगी कसावट, हेमा मालिनी के स्किन केयर टिप्स करें फॉलो

60 की उम्र के बाद भी त्वचा में बनी रहेगी कसावट, हेमा मालिनी के स्किन केयर टिप्स करें फॉलो

संक्षेप:

40 की उम्र के बाद चेहरे की स्किन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं और 60 के बाद त्वचा ढीली-लटकी हुई दिखने लगती है। अगर आप सही उम्र में सही स्किन केयर चुनते हैं, तो बढ़ती उम्र का असर कम होगा। एक्ट्रेस हेमा मालिनी का स्किन केयर रूटीन काफी सिंपल है, चलिए आपको बताते हैं।

Jan 18, 2026 01:39 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

40 की उम्र बीतने के बाद त्वचा पर कई बदलाव आने लगते हैं, फिर 60 की उम्र आते-आते चेहरे-गले की त्वचा लटकती हुई दिखती है। अगर आप सही उम्र में सही स्किन केयर कर लेती हैं, तो बढ़ती उम्र का असर चेहरे की स्किन पर कभी नहीं पड़ेगा। त्वचा पर कसावट तब आती है, जब शरीर में कोलेजन की कमी आ जाती है। इसके लिए कई क्रीम-लोशन आ गए हैं लेकिन उनका असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय है, जिनकी मदद से आप त्वचा पर कसावट ला सकते हैं। एक्ट्रेस हेमा मालिनी 77 साल की हो चुकी हैं और आज भी उनकी त्वचा चमकदार और कसी हुई दिखती है। इसके लिए हेमा मालिनी ने अपने यंग ऐज में कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो किया था, इसके बारे में उनकी बेटी ईशा देओल इंटरव्यू में बता चुकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या थे हेमा मालिनी के ब्यूटी सीक्रेट्स

चने का पेस्ट- हेमा मालिनी घर में चना पीसकर उसका पेस्ट बना लेती थीं और उसे ही चेहरे पर लगाती थीं। चना के पेस्ट को बेसन कहते हैं और बाजार वाला बेसन कई बार मिलावटी होता है। ऐसे में घर पर चने का पेस्ट बनाकर उसमें शहद, गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। इसे लगाने से चेहरे पर चमक आती है, कसावट आती है, ड्राई स्किन की समस्या खत्म हो जाती है और स्किन पोर्स भी क्लीन होते हैं।

ग्लिसरीन-नींबू- ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने का तरीका काफी पुराना है। ये तरीके मेरी मां और नानी भी अपनाया करती थीं। हेमा मालिनी शूट से लौटने के बाद चेहरे-हाथों को अच्छे से साफ कर लेती थीं और फिर ग्लिसरीन में मिला नींबू का रस अप्लाई करती थीं। नींबू में मौजूद तत्व त्वचा का कालापन दूर करते हैं और टैनिंग को साफ करते हैं। इससे स्किन पर ग्लो आता है और टाइटनेस भी। ग्लिसरीन से त्वचा सॉफ्ट रहती है और स्किन की ऊपरी परत भी मजबूत बनी रहती है। इसे रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं और सुबह गुनगुने पानी से फेस धो लें।

glycerin

फेस मसाज- बादाम, ऑलिव, नारियल जैसे कोई भी तेल को लें और चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में रगड़ें। इससे फेस की मसाज हो जाएगी। तेल त्वचा की नमी बनाकर रखेगा और कसावट भी बनाएगा। विटामिन ई से युक्त ये तेल स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करेंगे और कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें:दादी-नानी के बताए हुए ये तेल रोक देंगे बालों का गिरना-झड़ना, लंबाई भी बढ़ेगी
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।