
क्या दिवाली स्पेशल मेहंदी की आपको भी है तलाश? फटाफट लगाकर बचा लें हिना आर्टिस्ट के पैसे
Diwali 2025 Simple Mehndi: दीपावली पर जिन हाथों ने पूरा घर सजाया उन पर मेहंदी सजाना तो बनता है। आप सुंदर और सिंपल हिना की तलाश में यहां लेटेस्ट पैटर्न। अगर आपको थोड़ी बहुत मेहंदी लगाने का शौक है तो खुद ही लगा सकती हैं।
दिवाली की रौनक हर ओर दिख रही है। अब साज-श्रृंगार की बात करें तो मेहंदी के बिना यह अधूरा रहेगा। दिवाली पर कुछ प्यारे पैटर्न तलाश रही हैं तो दिए और लक्ष्मीजी के प्रिय कमल वाली मेहंदी वायरल हैं। यहां कुछ डिजाइन्स हैं जिन्हें आप लगा सकती हैं। दिवाली पर गहनों का महत्व है तो घर जूलरी वाली डिजाइन भी है। आप यहां से सुंदर मेहंदी चुन सकती हैं।

हाथों पर सजाएं कमल
कमल लक्ष्मीजी का प्रिय पुष्प है। दिवाली लक्ष्मी मां के स्वागत का त्योहार है तो घर की लक्ष्मी के हाथों पर कमल के फूल वाली मेहंदी काफी सुंदर लगेगी। ये दोनों ही मेहंदी काफी सुंदर और आसान हैं। एक मेहंदी में कमल का फूल बना है। बाकी हथेली पर छोटी-छोटी डिजाइन। नीचे के एक पोर पर डिजाइन और पाकी उंगलियों पर मंडाला स्टाइल डिजाइन बनी है। कलाई में फूल-पत्ती वाला ब्रेसलेट। दूसरी मेहंदी में भी कमल के फूल के साथ सिंपल डिजाइन और उंगलियों पर पैटर्न बने हैं।

मोर वाली डिजाइन
हथेली पर मोर और हाथों में कमल इंडियन ट्रडिशनल मेहंदी का बेस्ट उदाहरण है। इस मेहंदी को लगाने के लिए आपको अलग-अलग नंबर का कोन इस्तेमाल करना पड़ेगा। मोर और इसके पंख मोटो कोन से बनेंगे और दूसरा हिस्सा बारीक से। गोलाकर में मेहंदी बनाकर उंगलियों पर सुंदर कमल वाली मेहंदी लगानी है। बैक हैंड पर लगाने के लिए ये बर्फी के आकार वाली मेहंदी चुन सकते हैं। इसमें अंदर गुलाब का फूल बनाया गया है। उनंगलियों पर भी सुंदर फूल वाली डिजाइन है जो बीच की मेहंदी के शेप से मैच करते शेप में लगी है। All Images Credit: salma.baloch.7902 Instagram



लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




