Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीhair fall control diy homemade serum share by manpreet kaur
झड़ते बालों से परेशान रहती हैं तो ट्राई करें मनप्रीत का ये मैजिकल हेयर सीरम

झड़ते बालों से परेशान रहती हैं तो ट्राई करें मनप्रीत का ये मैजिकल हेयर सीरम

संक्षेप:

Homemade hair fall serum: सर्दियों में बालों की झड़ने की समस्या कुछ लोगों में बढ़ जाती है। बाल रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो मनप्रीत के बताए इस घरेलू सीरम को बनाकर ट्राई कर सकती हैं। 

Jan 10, 2026 05:31 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को झड़ते बालों की समस्या परेशान करने लगती है। बालों में कंघी लगाते ही ढेर सारे बाल कंघी में ही आ जाते हैं। झड़ते बालों ने दुखी कर दिया है और किसी घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहती हैं तो ट्राई करें मनप्रीत कौर का ये मैजिकल हेयर सीरम। इस सीरम को बनाने का तरीका मनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे आप भी आसानी से किचन के इंग्रीडिएंट्स और आसपास मिल जाने वाली चीजों से तैयार कर सकती हैं। नोट कर लें बनाने का बिल्कुल आसान तरीका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हेयर फॉल के लिए बनाएं हेयर सीरम

ठंड के मौसम में बालों के झड़ने से परेशान हैं तो इस हेयर सीरम को बनाकर रख लें और रोजाना लगाएं। जान लें किन चीजों की मदद से बनेगा हेयर सीरम।

चावल का पानी

एलोवेरा जेल

गुड़हल के पत्ते

मेथी दाना

सूखे गुड़हल के फूल

हेयर सीरम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कप चावल लेकर उसे पकने के लिए रख दें। चावल पकाने के लिए इतना पानी डालें कि कुक करने के बाद पानी बचा रहें।
  • जब ये चावल पक जाए तो बचे हुए पानी को छानकर किसी बर्तन में निकाल लें।
  • अब इस चावल के पानी में गुड़हल की पत्तियां, सूखे गुड़हल के कुछ फूल, एक चम्मच मेथी दाने को डालकर धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पका लें।
  • एलोवेरा जेल को मिक्सर में डालकर पीस कर महीन कर लें।
  • अब तैयार पानी को इस एलोवेरा जेल के मिक्सचर में मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।
  • रोजाना इसे बालों पर लगाएं। ये बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करेगा।
  • साथ ही इस सीरम को रोजाना लगाने से बालों में चिपचिपापन भी नहीं फील होगा। तो आप चाहें तो इस होममेड हेयर सीरम को बनाकर ट्राई कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:क्या मॉर्निंग फेसवॉश से लेकर स्क्रब जैसे स्किन केयर रूटीन छोड़ना है सही?
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।