असमय सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं तो लगाएं तांबे के बर्तन में रखा तेल, मिलेंगे फायदे
How To Stop Hair Fall: बालों के टूटने, झड़ने और असमय सफेद होने से परेशान हैं तो लगाएं कॉपर के बर्तन में रखा तेल। बाल बनेंगे मजबूत और घने।

बालों के टूटने-झड़ने, पतले होने के साथ ही ज्यादातर लोग असमय सफेद होने से परेशान हैं। बालों की इन सारी समस्याओं को खत्म करने के लिए शैंपू और तेल भी बदलते हैं। साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। लेकिन बालों की ग्रोथ बढ़ाने और असमय सफेद होने से बचाने के लिए तांबे के बर्तन में रखा तेल लगाएं। ये तेल आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही काला करने में मदद करेगा।
तांबे के बर्तन में रखा तेल बालों कैसे लगाएं
तांबे के बर्तन में किसी भी हेयर ऑयल को करीब 3-4 घंटे रखें। फिर इस तेल को बालों की स्कैल्प में उंगलियों की मदद से लगाकर छोड़ दें। फिर दो से तीन घंटे बाद बालों को धो लें।
तांबे के बर्तन में रखा तेल बालों में लगाने के फायदे
बालों में तांबे के बर्तन में रखा तेल लगाने से कई सारे फायदे मिलते हैं। जैसे तांबे के बर्तन में रखे पानी में कॉपर की गुडनेस आ जाती है। उसी तरह के तेल में भी कॉपर की गुडनेस आती है। इस तेल को लगाने से बाल मजबूत और घने होने लगते हैं।
बालों कॉपर में रखा तेल लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे हेयर फॉलिकल्स को ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मिलती है और साथ ही तेल में मौजूद जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं।
बालों का कलर रखता है काला
कॉपर के बर्तन में रखा तेल लगाने से बालों का कालापन बना रहता है। कॉपर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होता है जो मेलानिन को बनाने में मदद करता है। जिससे बालों का कलर नेचुरल बना रहता है और जल्दी सफेद नहीं होता।
बालों का झड़ना रुकता है
बालों के झड़ने से परेशान है तो इस तेल को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने के हेयर फॉल रुक जाता है। कॉपर न्यूट्रिएंट्स से भरपूर तेल लगाने पर बालों को मजबूती मिलती है और बाल टूटकर कम गिरते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


