बाल झड़ने के पीछे छिपी हैं शरीर की ये 5 कमियां, न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताया क्या खाकर मिलेगा निजात
बालों से जुड़ी दिक्कतें सिर्फ खान-पान या फिर केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल से नहीं होती हैं। बल्कि बॉडी में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकती हैं। ऐसे में न्यूट्रिशिनिस्ट ने 5 ऐसी कमियां बताई हैं जिनके कारण बाल झड़ सकते हैं।

बालों का झड़ना, बीच से टूटना, पतला होना, ग्रोथ धीरे होना कॉमन समस्या है। ये दिक्कतें वैसे तो प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन, तनाव, पोषक तत्वों की कमी, गलत खान-पान, ज्यादा केमिकल और हीट स्टाइलिंग की वजह से भी होती है। लेकिन एक्सपर्ट बताती हैं कि बालों से जुड़ी समस्याएं शरीर में कुछ कमी के कारण हो सकती है। न्यूट्रिशिनिस्ट और वेट लॉस एक्सपर्ट लीमा महाजन ने उन पोषक तत्वों की कमी के बारे में बताया है जिससे बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
1) विटामिन डी
इस विटामिन की कमी होने पर बाल पतले हो जाते हैं और बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बालों का बढ़ना भी स्लो हो जाता है। विटामिन की इस से निपटने के लिए सुबह 15 से 20 मिनट सूरज की रौशनी में खड़े हो जाएं। इस दौरान हाथ और चेहरे को खुला रखें। इसके अलावा अपने रोजाना के रूटीन में एक अंडे का पीला भाग खाएं। इसके अलावा जांच करवाने के बाद डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स खा सकते हैं।
2) विटामिन बी12
इस विटामिन की कमी होने पर बालों का झड़ना, थकान, कमजोर स्कैल्प जैसी दिक्कते सामने आती हैं। इससे निपटने के लिए 1 से 2 अंडे रोजाना खाएं। इसके अलावा एक कटोरी दही या पनीर रोजाना खाएं। अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो हफ्ते में 3-4 बार100 ग्राम चिकन, फिश या मीट खाएं। इसके अलावा एक चम्मच न्यूट्रिशनल यीस्ट भी बी12 में फायदेमंद हो सकता है।
3) सेलेनियम
थायराइड की वजह से बाल पतले हो सकते हैं और टूट सकते हैं। इससे बचने के लिए सेलेनियम पर ध्यान देना होगा। इसके लिए एक या 2 ब्राजिल नट्स रोजाना खाएं। इसके अलावा 100 ग्राम मछली या कोई भी सीफूड हफ्ते में 2-3 बार खाएं। इसके अलावा मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार को रोजाना की डायट में शामिल करें। एक चम्मच सूरजमुखी के बीजों को भी डायट में शामिल करें।
4) प्रोटीन
बहुच ज्यादा बालों का झड़ना और पतला होना प्रोटीन की कमी के कारण हो सकता है। इसलिए हर मील में 1 प्रोटीन सोर्स को शामिल करें। अंडा, चिकन, सीफूड और सोया प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। आप चाहें तो एक चम्मच प्रोटीन पाउडर को वर्कआउट के बाद और मील्स के बीच में खा सकते हैं, अगर आपका प्रटीन इनटेक कम है।
5) ओमेगा 3
स्कैल्प पर सूजन, ड्राईनेस और बालों का टूटना ओमेगा 3 की कमी के कारण भी हो सकता है। इसलिए 100 ग्राम फैटी फिश हफ्ते में 2-3 बार खा सकते हैं। इसके अलावा एक चम्मच अलसी के बीज, चीया सीड्स और 5 से 6 भीगे अखरोट खाएं। ओमेगा 3 बढ़ाने के लिए फिश ऑयल सप्लीमेंट्स को भी खा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


