हल्की या सफेद हैं भौहें? मेहंदी का ये हैक जरूर करें ट्राई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आपकी भौहें बहुत हल्की हैं या उनमें सफेद बाल नजर आने लगे हैं, तो मेहंदी का आसान तरीका आजमा सकते हैं। इससे भौहों को हल्का नेचुरल रंग मिल सकता है और चेहरा भी ज्यादा निखरा हुआ दिखता है।

Henna for eyebrows
अगर आपकी भौहें हल्की हैं या उनमें सफेद बाल दिखने लगे हैं, तो मेहंदी वाला ये हैक जरूर ट्राई कर सकते हैं।

चेहरे का लुक निखारने में भौहों का बहुत बड़ा रोल होता है। अगर भौहें हल्की हों या उनमें सफेद बाल दिखने लगें, तो पूरा चेहरा थोड़ा फीका नजर आ सकता है। ऐसे में ज्यादातर लोग हर दिन आइब्रो पेंसिल या मेकअप का सहारा लेते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर आप भी अपनी भौहों को बिना ज्यादा मेहनत के थोड़ा गहरा और नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो मेहंदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। सही तरीके से इस्तेमाल की गई मेहंदी भौहों के बालों को हल्का रंग देने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां।

भौहों पर मेहंदी लगाने के लिए क्या चाहिए?

शुद्ध मेहंदी

थोड़ा-सा पानी

रुई

छोटा ब्रश या कान साफ करने वाली डंडी

वैसलीन या कोई गाढ़ी क्रीम

भौहों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले चेहरा साफ करें: भौहों और उसके आसपास की त्वचा को अच्छी तरह साफ कर लें। अगर वहां तेल, धूल या मेकअप होगा, तो मेहंदी ठीक से नहीं लगेगी।
  • मेहंदी का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें: मेहंदी में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि मेहंदी अच्छी तरह तैयार हो जाए।
  • भौहों के आसपास क्रीम लगाएं: भौहों के चारों ओर हल्की-सी वैसलीन या कोई गाढ़ी क्रीम लगा दें। इससे मेहंदी त्वचा पर फैलने से बचेगी और सिर्फ बालों पर ही रंग चढ़ेगा।
  • अब सावधानी से मेहंदी लगाएं: छोटे ब्रश या कान साफ करने वाली डंडी की मदद से सिर्फ भौहों के बालों पर मेहंदी लगाएं। ध्यान रखें कि मेहंदी आंखों के अंदर बिल्कुल न जाए।
  • 15-20 मिनट बाद साफ करें: मेहंदी को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गीली रुई या साफ कपड़े से धीरे-धीरे साफ कर लें।

भौहों पर मेहंदी लगाने के फायदे

  1. मेहंदी भौहों के बालों को हल्का रंग देने में मदद करेगी, जिससे वे पहले से ज्यादा साफ और घनी नजर आ सकती हैं।
  2. अगर भौहों में कुछ सफेद बाल दिखने लगे हैं, तो मेहंदी उन्हें हल्का रंग देकर कम नजर आने में मदद कर सकती है।
  3. भौहों पर कुछ समय तक मेहंदी का रंग रहेगा तो रोज पेंसिल या दूसरे मेकअप का इस्तेमाल करने की जरूरत कम महसूस होगी।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • सिर्फ शुद्ध और अच्छी क्वालिटी वाली मेहंदी का ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आंखों में जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो, तो तुरंत साफ पानी से धो लें।
  • मेहंदी को आंखों के अंदर जाने से हर हाल में बचाएं।
  • अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या पहले कभी मेहंदी से एलर्जी हुई है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले हाथ पर थोड़ा-सा लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य घरेलू उपायों के आधार पर दी गई है। मेहंदी का रंग हर व्यक्ति के बालों और त्वचा पर अलग-अलग आ सकता है। अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या, एलर्जी या आंखों में किसी तरह की परेशानी है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीहल्की या सफेद हैं भौहें? मेहंदी का ये हैक जरूर करें ट्राई