
विंटर लिप केयर: चुकंदर के बिना पाएं गुलाबी होंठ, जानें 5 सबसे आसान नुस्खे
सर्दियों में होंठ जल्दी फटते और काले पड़ने लगते हैं, ऐसे में बीटरूट के अलावा भी कई घरेलू नुस्खे हैं जो होंठों को नेचुरली पिंक, सॉफ्ट और मॉइस्चराइज्ड बना सकते हैं। ये उपाय आसान, किफायती और बेहद असरदार हैं।
सर्दियों में होंठों का फटना, ड्राई होना और डार्क दिखना आम समस्या है। बीटरूट पिंक लिप्स पाने के लिए फेमस है, लेकिन हर किसी के पास यह हमेशा उपलब्ध नहीं रहता या फिर सूट नहीं करता। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं जो बिना बीटरूट के भी होंठों को नेचुरली पिंक, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाते हैं। ये उपाय पूरी तरह नेचुरल हैं और नियमित इस्तेमाल से होंठों की डलनेस और ड्राइनेस दोनों दूर होती हैं।
- गुलाब की पंखुड़ियां और दूध: गुलाब की पंखुड़ियों में नेचुरल पिगमेंट, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो होंठों की डार्कनेस कम करते हैं और हल्का गुलाबी रंग लाते हैं। दूध लैक्टिक एसिड से एक्सफोलिएशन करता है और होंठों को मुलायम बनाता है।
कैसे तैयार करें: 5–6 ताजी गुलाब की पंखुड़ियां लें। इन्हें 2 चम्मच ठंडे दूध में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें और फिर पीसकर महीन पेस्ट बना लें। हल्के हाथों से मसाज करते हुए रोजाना लगाएं। इससे होंठों पर हल्का गुलाबी टिंट आता है और ड्राईनेस तुरंत कम होती है।
2. देसी घी और शहद: देसी घी में फैटी एसिड्स, जबकि शहद में एंटीबैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। दोनों मिलकर होंठों की फटी परतों को ठीक करते हैं।
कैसे तैयार करें: ½ चम्मच देसी घी लें और इसमें 3–4 बूंद शहद मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और रात में होंठों पर मोटी लेयर लगाकर सो जाएं, सुबह हल्के हाथों से साफ करें। इससे होंठ बेहद सॉफ्ट, फटे हिस्से ठीक और पिगमेंटेशन धीरे-धीरे कम होता है।
3. हल्दी और दूध: हल्दी में करक्यूमिन होता है जो स्किन लाइटनिंग में मदद करता है। वहीं, दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड सेल्स हटाता है।
कैसे तैयार करें: एक छोटी कटोरी में चुटकी भर हल्दी डालें, फिर उसमें कुछ बूंद दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। होंठों पर 5–7 मिनट के लिए लगाएं, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ कर दें। इससे डार्कनेस कम होती है और होंठ साफ, ब्राइट और सॉफ्ट दिखते हैं।
4. एलोवेरा जेल: एलोवेरा में विटामिन E, हाइड्रेटिंग कम्पाउंड्स और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो सर्दियों में फटे होंठों के लिए सबसे बेहतर हैं।
कैसे लगाएं: शुद्ध एलोवेरा जेल लें, इसे सीधे होंठों पर दिन में 2–3 बार लगाएं। इससे ड्राईनेस खत्म, जलन कम और होंठ लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहते हैं।
5. चीनी और नारियल तेल: शुगर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है और नारियल तेल होंठों में गहराई तक नमी पहुंचाता है।
कैसे तैयार करें: 1 चम्मच चीनी लें, इसमें ½ चम्मच नारियल तेल मिलाएं, अगर चाहें तो 1–2 बूंद शहद भी जोड़ें। स्क्रब की तरह इसे बनाएं और मिश्रण को होंठों पर 1 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें। इससे डेड स्किन हटती है, होंठ ज्यादा मुलायम और प्राकृतिक रूप से गुलाबी दिखते हैं।
नोट: इन घरेलू नुस्खों का नियमित इस्तेमाल सर्दियों में होंठों को फटने, सूखने और काले पड़ने से बचाकर उन्हें नेचुरली पिंक, सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है। लेकिन आपकी स्किन सेंसेटिव है या फिर इनमें से किसी भी चीज से एलर्जिक हैं तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें। पहले पैच टेस्ट करना सही माना जाता है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




