रातों-रात शीशे से चमकेंगे पैर! सिर्फ 5 चीजों से घर पर ही करें ₹1000 वाली पेडिक्योर

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

धूप, धूल-मिट्टी और डेड स्किन की वजह से आपके पैरों की रंगत डल पड़ गई है या पैरों की सॉफ्टनेस गायब हो गई है तो महंगे पेडिक्योर की जगह ये नुस्खा ट्राई करें। यकीन मानिए ये होममेड मास्क इतना इफेक्टिव है कि रातों-रात ही आपके पैरों की स्किन पर फर्क साफ दिखता है। 

रातों-रात शीशे से चमकेंगे पैर! सिर्फ 5 चीजों से घर पर ही करें ₹1000 वाली पेडिक्योर

अपने चेहरे का ध्यान तो सभी रखते हैं लेकिन अक्सर अपने पैरों को भूल जाते हैं। दिनभर धूल-मिट्टी, टैनिंग और डेड स्किन की वजह से पैरों की रंगत धीरे-धीरे खोने लगती है। फिर अचानक जब आप अपने पैर देखती हैं तो उनकी हालत बड़ी खराब हो गई होती है। इसका एक ही सॉल्यूशन नजर आता है कि पार्लर जा कर महंगी सी पेडिक्योर करा लें। लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आएगी अगर आप हफ्ते में एक दिन निकालकर अपने पैरों की जरा सी केयर कर लें। दरअसल सभी चीजें आपकी किचन के ही मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप पैरों के लिए मास्क बना सकती हैं। यकीन मानिए ये होममेड मास्क इतना इफेक्टिव है कि रातों-रात ही आपके पैरों की स्किन पर फर्क साफ दिखता है। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं देसी पेडीक्योर वाला नुस्खा।

रातों-रात पैरों की रंगत बदल देगा ये देसी नुस्खा

धूप, धूल-मिट्टी और डेड स्किन की वजह से आपके पैरों की रंगत डल पड़ गई है या पैरों की सॉफ्टनेस गायब हो गई है तो महंगे पेडिक्योर की जगह ये नुस्खा ट्राई करें। इसके लिए आपको अपनी रसोई में रखी कुछ चीजों की जरूरत होगी जैसे- चावल या चावल का आटा, नींबू, नारियल का तेल, दही और कोई भी शैंपू या बॉडीवॉश। आइए जानते हैं इसे बनाना और इस्तेमाल कैसे करना है।

चावल से शीशे जैसे चमक जाएंगे आपके पैर

इस होम रेमेडी के लिए आपको सबसे पहले थोड़े से चावल लेने हैं और उन्हें मिक्सर में पीसकर एक फाइन पाउडर बना लेना है। अगर आपके चावल का आटा है, तब तो ये झंझट करने की भी जरूरत नहीं। अब एक कटोरी में जरूरत के हिसाब से चावल का पाउडर लें, उसमें आधा नींबू, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच गाढ़ी दही एड करें। इसमें आपको कोई भी अपना फैवरिट शैंपू या बॉडीवॉश मिला सकती हैं, को थोड़ा जेंटल हो। अब इन सभी को अच्छे से मिक्स कर के एक स्मूद सा पेस्ट बना लें।

कैसे इस्तेमाल करना है ये होममेड फुट मास्क

सबसे पहले अपने पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि किसी तरह की धूल-मिट्टी लगी हुई ना रहे। इन्हें टॉवल से अच्छी तरह पोंछ कर सुखा लें। अब ये तैयार किया हुआ पेस्ट लें और पैरों पर अप्लाई करें। इसे आपको लगभग 5 मिनट तक रगड़ना है, ताकि किसी भी तरह की डेड स्किन रिमूव हो जाए। अब इसे पैरों पर लगभग 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर वॉश कर लें। इसके बाद आप पैरों पर कोई भी तेल या लोशन अप्लाई कर सकती हैं।

कैसे कम करता है ये नेचुरल स्क्रब/ मास्क

चावल का आटा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद बारीक दाने डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा साफ और फ्रेश दिखती है। इसके अलावा दही और नींबू स्किन की टैनिंग रिमूव करने और रंगत सुधारने में मदद करते हैं। कोकोनट ऑयल पैरों को डीप मॉइश्चराइज करता है, जिससे सॉफ्टनेस बरकरार रहती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।