बालों को मिनटों में स्ट्रेट और शाइनी बनाने के लिए इन चीजों को मिलाकर करें हेयर वॉश
Best Home Remedy To Make Hair Silky & Shiny: बाल बिल्कुल रूखे-बेजान और फ्रिजी हो चुके हैं तो सैलून वाले महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट को अवॉएड करें। घर में तैयार इस पैक से बालों को वॉश करें। पहले वॉश से ही फर्क दिखना स्टार्ट हो जाएगा।

बालों को स्ट्रेट और शाइनी बनाना है तो बार-बार पार्लर जाकर रिबॉन्डिंग, कैरेटिन जैसे केमिकल से भरे ट्रीटमेंट देकर उन्हें टॉर्चर ना करें। क्योंकि इन सारे सैलून वाले ट्रीटमेंट का आफ्टर इफेक्ट कुछ खास नहीं होता। समय के साथ बाल और भी ज्यादा रूखे और बेजान होने लगते हैं। बालों को अगर सैलून जैसे ट्रीटमेंट से मिलने वाले शाइनी और स्ट्रेट हेयर चाहिए तो बस इन चीजों को मिलाकर हेयर वॉश कर लें। सूखते ही बालों में फर्क नजर आएगा। वहीं अगर आप हर हफ्ते इस देसी नुस्खे को ट्राई करने लगे तो बालों में और भी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। जानें किन चीजों को मिलाकर करें हेयर वॉश
नेचुरली सिल्की और शाइनी बाल के लिए इन चीजों को मिलाकर करें हेयर वॉश
एक गिलास पानी
एक चम्मच चावल का आटा
एक अंडा
एक चम्मच दही
दो चम्मच नारियल का तेल
बनाएं बेस्ट हेयर वॉश शैंपू
- एक गिलास पानी लेकर किसी बर्तन में गैस पर चढ़ाएं। उसमे एक चम्मच चावल का आटा डालकर दस मिनट पकाएं और गाढ़ा सा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को गैस पर से उतारें और ठंडा कर लें। ये नेचुरल क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
- अब इस क्रीम में एक अंडा, एक चम्मच दही और दो चम्मच नारियल का तेल मिला लें। सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंट कर स्मूद पेस्ट बना लें।
- बस इस पेस्ट को बालों पर लगाकर अच्छी तरह से मसाज करें।
- फिर हल्के से गुनगुने पानी से हेयर वॉश करें। पानी बहुत ज्यादा ठंडा होगा तो ठीक से वॉश नहीं हो पाएगा पानी अगर रूम टेंपरेचर पर रहेगा तो इससे हेयर वॉश ज्यादा आसान हो जाएगा।
- बस बालों को अच्छी तरह से ड्राई कर लें और देखेंगे कि बाल पहले से ज्यादा सिल्की और शाइनी नजर आ रहे हैं।
- ऊपर लिखी सामग्री को बालों की लंबाई के हिसाब से ज्यादा बढ़ा सकती हैं। जिससे कि पूरी लेंथ तक इस हेयर पैक को लगा सकें। तभी बाल अच्छी तरह से सिल्की और शाइनी नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


